{"_id":"6a5a79235460f0179f05c905","slug":"shared-joy-with-differently-abled-girls-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-159711-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिव्यांग बालिकाओं के साथ बांटीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिव्यांग बालिकाओं के साथ बांटीं खुशियां
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे और सोसायटी के पदाधिकारी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का संदेश देते हुए मुकंद पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन यमुनानगर के जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने आरोहण वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित उल्लास दिव्यांग बालिकाओं एवं महिलाओं के डे-केयर सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने दिव्यांग बालिकाओं और महिलाओं के साथ समय बिताकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपने घरों से खाद्य सामग्री, उपयोगी वस्तुएं, अपने हाथों से बनाए शुभकामना कार्ड और मित्रता ब्रेसलेट लेकर पहुंचे। उन्होंने दिव्यांग बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ बातचीत की, खेल खेले और मित्रता का संदेश दिया। बच्चों के स्नेह और अपनापन से सेंटर का माहौल भावुक और खुशनुमा हो गया।
स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा, संजीव ओबेरॉय, शिक्षकों ने बच्चों को सेवा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में बचपन से ही संवेदनशीलता और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। आरोहण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अनिल सोनी ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों में सेवा और मानवीय मूल्यों के संस्कार विकसित करना समावेशी समाज की नींव है।
विज्ञापन
सोसायटी की समन्वयक रेखा ठकराल ने कहा कि बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए कार्ड और मित्रता ब्रेसलेट केवल उपहार नहीं, बल्कि प्रेम और सम्मान की भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें सम्मान व अपनापन मिलना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों से अपील की कि वे समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि बच्चों में सहानुभूति, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हो सके।