फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shalini from BJP, Seema will be the chairman's candidate from AAP

दूसरे दलों ने भी खोले पत्ते : भाजपा से शालिनी शर्मा और आप से सीमा देवी होगी चेयरमैन की उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shalini from BJP, Seema will be the chairman's candidate from AAP
आज नामांकन का आखिरी दिन है। वहीं भाजपा व आप ने भी ऐन वक्त पर अपने पत्ते खोले दिए। ऐसे में भाजपा ने शालिनी शर्मा को और आम आदमी पार्टी ने सीमा देवी को चेयरमैन के लिए चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने दो जून को निशा अग्रवाल को चेयरमैन का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। जिन्होंने शुक्रवार को नामांकन भी दाखिल कर दिया है। बता दें शालिनी शर्मा इससे पूर्व ब्लॉक समिति की सदस्य रह चुकी हैं, उनके पति राहुल देव वार्ड के पंच रहे हैं। और ग्रेजुएट है। जबकि सीमा देवी दसवीं पास है। उधर, इनेलो व बसपा में उम्मीदवार को लेकर कसमाकस चलती रही। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि नगर पालिका साढौरा के चेयरमैन पद के लिए शालिनी शर्मा को पार्टी द्वारा प्रत्याशी चुना गया है जोकि शनिवार को रोड शो के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए जाएगी।
विज्ञापन

उधर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि शुक्रवार की तीन जून को तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिनमें से एक नामांकन पत्र प्रधान पद व दो नामांकन पत्र सदस्य पद के लिए दाखिल हुए। जिसमें वार्ड-5 की निशा अग्रवाल ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि वार्ड-2 से सुरक्षा गुप्ता व वार्ड-6 अशोक कुमार ने सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए आखिरी दिन 4 जून रह गया है, सांय 3 बजे तक आवेदन कर सकता है। रिटर्निंग अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने कहा कि मतदान 19 जून व मतों की गणना 22 जून को होगी। धारा 144 लगाई गई है, कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसके के लिए जन शांति बनाएं रखें।
विज्ञापन

बता दें साढौरा नगर पालिका में चेयरमैन व 13 वार्डों के लिए चुनाव होना है। इसमें चेयरमैन के लिए महिला सीट आरक्षित रखी गई है। 15 साल बाद पहली बार नपा का चुनाव होगा। इससे पहले भी नपा दी, लेकिन बाद में यह टूट गई थी। अब दोबारा से पहली बार इसके लिए चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed