फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Selection of 12 players for state level sports competition

Yamuna Nagar News: इंजीनियरिंग में गुणवत्ता मानकों के लिए किया जागरूक

Sat, 16 Sep 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 16 Sep 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Selection of 12 players for state level sports competition
रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में संस्थान के उम्मीद क्लब व आस्क क्लब ने इंजीनियर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन मानक ब्यूरो (बीआईएस) के सहयोग से हुआ। संयोजन संस्थान की कंप्यूटर साइंस की प्राध्यापिका सोनम कांबोज ने किया। कार्यक्रम इंजीनियरिंग में गुणवत्ता मानकों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराया गया। इसमें संस्थान के सभागार में शिक्षा जगत व भारतीय मानक ब्यूरो दोनों के प्रमुख वक्ता शामिल हुए। मुख्य भाषण बीआईएस के असिस्टेंट डायरेक्टर हर्ष सोनकर ने दिया। जिन्होंने इंजीनियरिंग प्रथाओं में राष्ट्रीय मानकों के पालन के महत्व पर मूल्यवान अंतर्दृष्टि साझा की।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने आयोजन में बहुमूल्य योगदान के लिए भारतीय मानक ब्यूरो के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि अतिथि वार्ता विद्यार्थियों के लिए बीआईएस के विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने व राष्ट्रीय मानकों के पालन के महत्व के बारे में जानकारी हासिल करने का उल्लेखनीय अवसर मिला। यह न केवल तकनीकी रूप से कुशल इंजीनियरों को तैयार करने के कॉलेज के मिशन के साथ पूरी तरह से मेल खाता है बल्कि सामाजिक रूप से जिम्मेदार भी बनाता है। मौके पर बीआईएस कंसल्टेंट जयदेव कांंबोज, चक्षु दत्त व संस्थान के सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed