फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sector-17 roads will be constructed with an expenditure of Rs 1.62 crore

Yamuna Nagar News: 1.62 करोड़ से बनेंगी सेक्टर-17 की सड़कें

Tue, 03 Mar 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sector-17 roads will be constructed with an expenditure of Rs 1.62 crore
सेक्टर 17 में सड़क निर्माण का शुभारंभ करतीं मेयर व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से एक करोड़ 62 लाख 45 हजार से वार्ड नंबर 7 के सेक्टर 17 में विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वहीं वार्ड एक के भाटली में करीब 48 लाख से सामुदायिक केंद्र का नवीनीकरण किया जाएगा।
मेयर सुमन बहमनी ने सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल व पार्षद प्रियांक शर्मा के साथ सेक्टर 17 में सड़कों के निर्माण और पूर्व साढ़ौरा विधायक बलवंत सिंह व पार्षद रीना रस्तोगी की मौजूदगी में भाटली के सामुदायिक केंद्र के नवीनीकरण का शिलान्यास किया। दोनों परियोजनाओं पर करीब दो करोड़ दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने बताया कि सेक्टर 17 में विभिन्न सड़कों का निर्माण बिटुमिन सामग्री से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि आसपास के रिहायशी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह वार्ड नंबर 1 के भाटली क्षेत्र में लगभग 48 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक केंद्र का नवीनीकरण किया जाएगा। यह भवन स्थानीय निवासियों के लिए विवाह, सामाजिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठकें और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के आयोजन के लिए उपयोगी होगा। इन परियोजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। मेयर ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क और सामुदायिक सुविधाएं किसी भी शहर के विकास की रीढ़ होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य आने वाले समय में जगाधरी को एक बेहतर और सुव्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित करने में सहायक होंगे। पूर्व विधायक बलवंत सिंह कहा कि सामुदायिक केंद्र की नवीनीकरण से हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार जनहित को ध्यान में रखकर हर शहर व गांवों में विकास कार्य करवा रही है। नया हरियाणा व नया यमुनानगर बनाने की दिशा में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ही हमारे प्रदेश का स्वरूप बदलेगा। मौके पर मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष जोन राणा, धर्मचंद बिंदल, विपिन गर्ग, श्रीकांत शर्मा, नकुल गोयल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed