फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Search for accused involved in fetal sex determination

Yamuna Nagar News: भ्रूण लिंग जांच में लिप्त आरोपियों की तलाश

Fri, 09 Aug 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Search for accused involved in fetal sex determination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भ्रूण लिंग जांच के आरोप में संलिप्त दोनों आरोपियों पर थाना छप्पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं उनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
उप सिविल सर्जन पीएनडीटी डॉ. विपिन गोंदवाल ने दी शिकायत में कहा कि कुरुक्षेत्र के जिला समुचित प्राधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला कुरुक्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र में कुछ दलालों द्वारा गर्भवती महिलाओं का अवैध भ्रूण लिंग जांच करवाई जा रही है। इस पर दलाल नारायणगढ़ निवासी माणो से विभाग ने संपर्क किया, जिसमें भ्रूण लिंग जांच के लिए 50 हजार रुपये मांगे। माणो की ओर से दिए गए बल्लू, रवि के मोबाइल नंबर पर गूगल-पे के माध्यम से पांच जून को 20 हजार रुपये एडवांस जमा करवाए गए।
विज्ञापन

छह अगस्त को डॉ. ऋषि, डॉ. गौरव बंसल, राजीव कुमार की टीम बनाई गई। टीम ने माणो के कहने पर दलाल जिला अंबाला के गांव पंजलासा निवासी बलदेव राज से संपर्क किया। बलदेव ने सात अगस्त को लिंग जांच के लिए सुबह 11 बजे मानव चौक अंबाला शहर में बुलाया। वहां टीम की डिकॉय बलदेव राज से मिली। दलाल उसे लेकर थाना छप्पर पहुंचे। कुरुक्षेत्र टीम ने इस बारे में यमुनानगर पीएनडीटी टीम को मदद के लिए सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बलदेव राज एक अन्य दलाल माली माजरा गांव निवासी राम से मिला। दोनों ने तीसरे व्यक्ति नारायणगढ़ के पुरुषोत्तम से बात की। जो डिकॉय को बाइक पर बैठाकर मुस्तफाबाद यमुनानगर की तरफ चला गया। बलदेव राज थाना छप्पर ही रुक गए। बाइक पर होने की वजह से टीम उस दलाल का पीछा नहीं कर पाई और टीम थाना छप्पर में ही उनके लौटने का इंतजार करने लगे। तभी श्रीराम डिकॉय को बाइक पर बैठाकर वापस लाया।
जैसे ही डिकॉय ने टीम को इशारा किया दोनों टीमों ने पुलिस की मदद से दलाल को काबू कर लिया। डिकॉय से टीम को बताया कि बलदेव राज उसे पहले अपने घर नारायणगढ़ ले गया, जहां उससे बकाया 30 हजार रुपये ले लिए। फिर दूसरा दलाल उसे अपने घर पर ले गया, जहां पर दो महिलाएं पहले से मौजूद थी। वहां दो व्यक्ति बाइक पर आए, जिन्होंने जैलीनुमा पदार्थ लगाकर उसके गर्भ की जांच की।

उसे बताया गया कि उसके गर्भ में लड़का है। पूछताछ में बलदेव राज से 10 हजार रुपये बरामद किए। दूसरे दलाल श्रीराम ने बताया कि वह मुस्तफाबाद में अवैध रूप से डॉक्टर की दुकान चलाता है। उसने 15 हजार रुपये नारायणगढ़ के पुरुषोत्तम लिंग जांच करने वाले डॉक्टर को दिए थे। बाकी के पांच हजार रुपये उसकी दुकान पर रखे हैं। श्रीराम की दुकान से दो अवैध एमटीपी किट भी बरामद हुई। पुलिस ने बलदेव राज, श्रीराम, पुरुषोत्तम, बल्लू रवि के खिलाफ पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना छप्पर एसएचओ रामपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed