{"_id":"68b89951af5e74f46e0cf806","slug":"sdm-inspected-the-flood-affected-villages-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-143272-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण
Thu, 04 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से बात करते एसडीएम विश्वनाथ। डीआईपीआरओ
जगाधरी। एसडीएम विश्वनाथ ने गांव बीबीपुर, टापू कमालपुर, ओदरी व लापरा में यमुना नदी किनारे हो रहे कटाव की स्थिति जानने के लिए निरीक्षण किया। गांवों में पहुंच कर एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत की और भूमि कटाव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भूमि कटाव रोकने के लिए मिट्टी के कट्टे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं, प्रशासन लोगों के सहयोग के लिए दिन रात तत्पर है। जिले में संभावित बाढ़ स्थिति पर दिन-रात नजर रखने के लिए जिला सचिवालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 01732-237801 पर किसी भी समय सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वे यमुना नदी व नहरों के किनारे न जाएं और इसके लिए बच्चों पर विशेष नजर रखें। सभी गांवों में प्रशासन द्वारा मुनियादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे नदियों व नहरों के किनारे पर न जाए और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। इस दौरान नायब तहसीलदार जगाधरी अमित सिंह, बीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -