फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Schools from class X to XII will open from today, parents' permission required

आज से खुलेंगें दसवीं से बारवीं तक के स्कूल, अभिभावकों की अनुमति जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Schools from class X to XII will open from today, parents' permission required
यमुनानगर। 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को स्कूल खुलने जा रहे हैं। इसे लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता है। वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से भी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। इसके तहत कक्षाओं को सैनिटाइज कराने के साथ ही अभिभावकों को मैसेज भेजे जा रहे हैं, ताकि बिना मास्क और टीकाकरण के बच्चों को स्कूल नहीं भेजें। यही नहीं स्कूल आने के लिए बच्चों को अभिभावकों की ओर से लिखित अनुमति भी लाना होगा।
विज्ञापन

दरअसल शिक्षा विभाग की ओर स्कूलों में 50 प्रतिशत उपस्थिति और कोरोना गाइडलाइन के साथ ही कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बिना टीकाकरण कराए विद्यार्थियों के स्कूल आने पर भी पाबंदी लगाई गई है। यही कारण है कि अधिकतर स्कूल प्रबंधन मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल आने से पहले टीकाकरण कराने के लिए कह रहे हैं। दूसरी ओर लंबे समय से स्कूल बंद होने के कारण विद्यार्थियों को आफलाइन कक्षाओं का इंतजार है, ताकि वह शिक्षकों से रूबरू होकर पढ़ाई कर सकें और परीक्षा की तैयारी कर सकें, हालांकि छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प अभी जारी रहेगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं होगी और किसी प्रकार का दबाव भी नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विदित हो कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद दिसंबर और जनवरी के प्रथम सप्ताह से ही अधिकतर स्कूल बंद हैं। अब कोरोना संक्रमण में कमी आने और बच्चों का टीकाकरण शुरू होने के बाद स्कूल खोलने की तैयारी की गई है। गाइडलाइन के अनुसार पहला टीका लगवा चुके बच्चों को ही फिलहाल स्कूल आने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नौंवी कक्षा तक बंद रहेंगे स्कूल
फिलहाल 10वीं से 12वीं कक्षा तक ही स्कूल खोलने की इजाजत दी गई है, जबकि नौंवी कक्षा तक के बच्चों की अभी आनलाइन की क्लास चल रही है। हालांकि कई निजी स्कूलों और अभिभावकों की ओर से नौवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए भी स्कूल खोलने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed