{"_id":"62606eb27b55da035c32c475","slug":"school-timings-should-be-till-12-noon-instead-of-2-30-pm-yamuna-nagar-news-knl1055911100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का पारा 40 डिग्री के पार...अभिभावक व टीचर्स की मांग- दोपहर ढाई के बजाए 12 बजे तक हो स्कूलों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का पारा 40 डिग्री के पार...अभिभावक व टीचर्स की मांग- दोपहर ढाई के बजाए 12 बजे तक हो स्कूलों का समय
विज्ञापन
यमुनानगर। गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्यिस को पार कर चुका है। गर्मी से सबसे अधिक बेहाल स्कूली बच्चे हैं। जिन्हें गर्मी से राहत के लिए अभिभावक व टीचर्स स्कूलों का समय घटाए जाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि स्कूलों को समय दोपहर ढाई बजे से घटाकर 12 बजे तक किया जाए। यही मांग राजकीय अध्यापक संघ (हरियाणा कर्मचारी महासंघ) ने भी बैठक कर उठाई।
एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। भीषण गर्मी के साथ लू भी चल रही है। इससे स्कूल आने-जाने में बच्चों की अभिभावकों को चिंता सताने लगी है। कई अभिभावक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूलों का समय बदलने की मांग करने की तैयारी में हैं। राधेश्याम, संजीव, लवीश ने कहा कि बच्चों को बढ़ती गर्मी में सुबह आठ से दोपहर ढाई बजे तक स्कूलों में रहना पड़ता है। दोपहर में स्कूल से घर लौटते हुए भी गर्मी को सितम झेलते हैं। इसलिए मांग करेंगे कि स्कूलों की छुट्टी का समय दोपहर ढाई बजे से बदलकर 12 बजे किया जाए । उधर स्कूलों के टीचर्स भी अभिभावकों की मांग को सही बता रहे हैं।
अध्यापक संघ ने भी सरकार व विभाग से समय बदलने की मांग
राजकीय अध्यापक संघ (हरियाणा कर्मचारी महासंघ) के राज्य प्रेस सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि संघ पदाधिकारियों ने बैठक कर सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय घटाया जाए। सरकारी स्कूलों का मौजूदा समय समय सुबह आठ से दोपहर ढाई बजे तक है, जिसे बदलकर कर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे किया जाए, ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को राहत मिल सके। बैठक में राज्य प्रेस प्रवक्ता रविंद्र राणा, राज्य चेयरमैन यशपाल ढांडा, जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर, राज्य चेयरमैन यशपाल ढांडा, राज्य कोषाध्यक्ष विनोद जिंदल, जिला महासचिव खेमलाल सैनी, जिला प्रेस सचिव राजेश कश्यप मौजूद रहे।