Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   School teachers took on the roles of students

Yamuna Nagar News: स्कूल के शिक्षकों ने निभाई विद्यार्थियों की भूमिका

Sat, 14 Nov 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
School teachers took on the roles of students
स्कूल में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। डीएवी पब्लिक स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की भूमिका निभाते हुए प्रार्थना, भजन और सुबह की सभा की अन्य गतिविधियां प्रस्तुत कीं। शिक्षकों की इस पहल से विद्यार्थियों को बाल दिवस का विशेष अनुभव मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद शिक्षकों ने प्रार्थना, भजन और सभा की नियमित गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों की ओर से की जाने वाली गतिविधियां शिक्षकों ने प्रस्तुत कीं। बच्चों ने शिक्षकों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य वीके काशिव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। विद्यार्थी ही देश की वास्तविक शक्ति और भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने, सद्कर्म करने और निरंतर ज्ञान अर्जित करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में विद्यार्थियों की भी अहम भूमिका रहेगी। इसके लिए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सकारात्मक योगदान देना चाहिए। बाल दिवस के इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। शिक्षकों की ओर से प्रस्तुत गतिविधियां बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed