फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman sarpanch's husband shot dead in Haryana

सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ नौ फायर किए, आठ गोलियां लगीं

Fri, 22 May 2020 02:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2020 02:36 PM IST
सार

  • पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने की रंजिश में की हत्या, नौ फायर किए, आठ गोली लगी
  • गांव के ही पांच युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, तीन नामजद समेत पांच पर हत्या का केस

विज्ञापन
Woman sarpanch's husband shot dead in Haryana
रशपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छप्पर थाना क्षेत्र के गांव बाल छप्पर की सरपंच सतनाम कौर के पति रशपाल सिंह (48) पर एक के बाद एक नौ फायर कर हत्या कर दी। रशपाल की छाती, पेट व शरीर के अन्य भाग पर आठ गोलियां लगीं। गोलियां लगते ही वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़े। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन


लोगों ने रशपाल को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने गोलियों के नौ खोल बरामद किए। हत्या की वजह पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने की रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को नामजद कर पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। वारदात के समय सरपंच पति रशपाल गांव के लड़कों के प्रैक्टिस करने के लिए ट्रैक बनाने की जगह देखने खेत में गए थे। 
विज्ञापन


बाल छप्पर निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधु सतनाम कौर गांव की मौजूदा सरपंच है। उसका लड़का रशपाल कॉपरेटिव बैंक पाबनी में जॉब करता था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह अपने बेटे रशपाल सिंह के साथ गांव के लड़कों के लिए प्रैक्टिस ट्रैक बनाने की जगह देखने गए थे। यह जमीन को मंधार निवासी सुखविंद्र सिंह ने ठेके पर ले रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही सुखविंद्र, उसका दामाद मुंसिबल सरपंच हरिंद्र पाल सिंह व साले का लड़का मंधार निवासी कर्णजीत भी मौके पर पहुंच गया। जब रशपाल व सुखविंद्र बातचीत कर रहे थे तो उसी समय एक एक्टिवा पर गांव का भगत सिंह व उसका पोता वीरेंद्र सिंह व दूसरी बाइक पर सुखविंद्र उर्फ सुखी वहां आ गए। आते ही उन्होंने रशपाल से बहस करना शुरू कर दिया।

इतने में सुखविंद्र उर्फ सुखी ने रशपाल पर रिवाल्वर से एक के बाद एक नौ फायर किये। जिसमें से आठ गोलियां रशपाल की छाती, पेट व अन्य जगह लगी। गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में रशपाल जमीन पर गिर गया। उसके बाद पांचों आरोपी मौके से फरार हो गये। बाल छप्पर गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बारे में पता लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

डेढ़ साल पहले भी किया था फायर 
सरपंच पति रशपाल की हत्या करने की रंजिश एक या दो दिन पहले की नहीं है। आरोपी कई सालों से उसके खिलाफ रंजिश पाले हुए थे। बताया जा रहा है कि कई साल पहले आरोपियों का पंचायती जमीन पर कब्जा था। जिसे सरपंच पति ने हटवाया था। तभी से आरोपी अपने मन में उनके खिलाफ रंजिश पाले हुए थे। करीब डेढ साल पहले भी आरोपियों ने उन पर फायरिंग की थी लेकिन तब वे बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद भी आरोपियों ने उन पर हमला किया। लेकिन तब दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

सिख संगठनों ने की वारदात की निंदा

सरपंच पति रशपाल की हत्या की वारदात शाम तक पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोगों ने इस घटना की निंदा की है। मृतक रशपाल गुरुद्वारा लोहगढ़ साहिब कमेटी में सदस्य भी थे। उनकी हत्या से जहां सिख संगठनों में रोष है, वहीं उन्होंने इस वारदात की निंदा भी की है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है। 

बाल छप्पर में हुई हत्या की वारदात के बाद पुलिस मौके पर गई थी। मौके से गोलियों के खोल बरामद किए गए है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी सुखविंद्र सिंह, भगत सिंह, वीरेंद्र सिंह व दो अन्य पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वजह पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने का विवाद सामने आया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सतपाल सिंह एसएचओ, थाना छप्पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed