फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sarpanch accused of illegal mining, team investigates

Yamuna Nagar News: सरपंच पर अवैध खनन का आरोप, टीम ने की जांच

Thu, 06 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch accused of illegal mining, team investigates
देवधर गांव में पड़ी खनन सामग्री। ​शिकायतकर्ता - फोटो : जगदीशपुर स्थित रायबरेली-अयोध्या हाईवे किनारे पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव देवधर में सरपंच पर अवैध खनन का आरोप लगा है। मामले की शिकायत पर एनफोर्समेंट व खनन विभाग की टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव निवासी गजे सिंह ने आरोप लगाया कि सरपंच परवीन कुमारी पंचायत की जमीन से मिट्टी व बजरी का अवैध खनन कर उसे बेच रहीं हैं। शिकायत में बताया गया कि यह कच्चा माल गांव के स्कूल और पब्लिक हेल्थ ट्यूबवेल के पास भी डाला गया था। सूचना पर पहुंची टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और जमीन पर खोदाई के निशान पाए। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि इससे पंचायत को आर्थिक नुकसान हुआ है और गांव की जमीन की स्थिति भी बिगड़ी है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं सरपंच परवीन कुमारी ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि उन्होंने केवल गांव के विकास कार्यों के लिए दो-तीन ट्रॉलियों में कच्चा माल उठाया था, जितनी जरूरत थी उतनी ही। उन्होंने कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed