{"_id":"6a876e53633d48b9bd0065e9","slug":"sanitation-workers-trained-in-waste-segregation-and-the-use-of-ppe-kits-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161549-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सफाई मित्रों को कचरा पृथक्करण और पीपीई किट उपयोग का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सफाई मित्रों को कचरा पृथक्करण और पीपीई किट उपयोग का दिया प्रशिक्षण
Fri, 21 Aug 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
डोर टू डोर कचरा संग्रहण में लगे सफाई मित्रों को प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ आकाश कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से शहर के प्यारा चौक पर वीरवार को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले सफाई मित्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन शहरी के विशेषज्ञ आकाश कुमार ने सफाई मित्रों को स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सफाई मित्रों को स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, घर-घर कचरा संग्रहण की प्रक्रिया, स्वच्छता बनाए रखने तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण अर्थात पीपीई किट के सही उपयोग के बारे में बताया गया।
उन्हें समझाया गया कि घरों से कचरा एकत्र करते समय गीले, सूखे और अन्य प्रकार के कचरे को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अलग-अलग रखना सुनिश्चित करें। आकाश कुमार ने सफाई मित्रों को नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और उन्हें घर पर ही कचरे का पृथक्करण करने के लिए प्रेरित करने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने में सफाई मित्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के सुपरवाइजरों को भी कार्य में पाई जाने वाली कमियों को दूर करने, नियमित निगरानी करने और कचरा संग्रहण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सफाई मित्रों की कार्यक्षमता और सुरक्षा को बढ़ाना रहा। संवाद