फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sand laden dumper crushed couple riding bike In Yamunanagar, angry villagers blocked road by placing bodies

Yamunanagar: रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

Fri, 28 Jun 2024 02:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Jun 2024 02:23 PM IST
सार

बाइक सवार दपंती गुर्जर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देवधर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार रेत से भरे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपती बाइक समेत सड़क पर गिर गया। डंपर ने उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।

विज्ञापन
sand laden dumper crushed couple riding bike In Yamunanagar, angry villagers blocked road by placing bodies
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के बीकेडी रोड पर देवधर के पास रेत से भरे डंपर ने दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शवों को कुचला देख ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए ग्रामीण शवों को सड़क पर रख जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मार्ग से खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही बंद की जाए। सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस, एसडीएम छछरौली, आरटीए व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि मामले में आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए नियमित चेकिंग चल रही है। ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।देवधर निवासी ग्रामीण चंद्रपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे के करीब देवधर निवासी 45 वर्षीय सुभाष अपनी पत्नी 40 वर्षीय सुमन को साथ लेकर पास के गांव से दवाई लेने गया था। दवा लेकर वह वापस देवधर लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह गुर्जर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देवधर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार रेत से भरे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपती बाइक समेत सड़क पर गिर गया। डंपर ने उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर ही एकत्रित हो गए। दंपती की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। ग्रामीण मौके पर अड़े रहे और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी जब तक मौके पर पहुंच उनकी बात नहीं सुनते तो वह शव नहीं उठाने देंगे। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम छछरौली राजेश पुनिया, डीएसपी छछरौली महावीर सिंह, तहसीलदार छछरौली सुदेश मेहरा मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ एसडीएम को शिकायत दी। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। 

ग्रामीणों ने तहसीलदार को समझ लिया आरटीए, लगाए गंभीर आरोप
जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने पहुंची तहसीलदार छछरौली के मौके पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने विरोध तेज कर दिया। पुलिस के अलावा उन्होंने आरटीए व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। जब तहसीलदार ग्रामीणों को समझाने लगे तो ग्रामीणों ने कहा कि यह सब आपकी जानकारी में है। आपको सभी गाड़ियों की जानकारी है। एक ग्रामीण ने सीधा आरोप लगाया कि आप गाड़ी पकड़ते हो पर पैसे लेकर छोड़ देते हो। ग्रामीण द्वारा लगाए गए आरोपों को खंडन करते हुए तहसीलदार छछरौली ने कहा कि ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने कभी कोई गाड़ी पकड़ी ही नहीं आपको शायद गलतफहमी हो गई है। ग्रामीणों ने उन्हें आरटीए समझकर यह बात कही। जिसके बाद तहसीलदार ने कहा कि वह आरटीए नहीं है। 


अधिकारी के अनुसार
एसडीएम राजेश पुनिया ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से खनन अधिकारी ट्रांसपोर्ट अधिकारी, क्रशर संचालक व डंपर चालक व डंपर संचालक के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रताप नगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed