फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Samvatsari is a festival of spiritual practice: Dr. Swati

आध्यात्मिक साधना का पर्व संवत्सरी : डॉ. स्वाति

Tue, 10 Sep 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Samvatsari is a festival of spiritual practice: Dr. Swati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा मॉडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम के 52वें दिन साध्वी डॉ. स्वाति के सानिध्य में संवत्सरी महापर्व धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व निरंतर आठ दिनों से अतगढ़ सूत्र की वाचना व नवकार मंत्र का अखंड जाप किया गया।
साध्वी डॉ. स्वाति ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि संवत्सरी महापर्व संपूर्ण जैन समाज के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण, आध्यात्मिक साधना का पर्व है। इस पर्व पर हर साधक अपने वर्षभर के जीवन व व्यवहार का मूल्यांकन करता है। यह पर्व हमारे हृदय में प्राणी मात्र के प्रति प्रेम भाव क्षमा भाव जगाता है।
विज्ञापन

इस पर्व पर साल भर में जो गलती या पाप किया है, उसके लिए माफी मांगने का और माफ कर देने का मौका होता है। साध्वी ने कहा कि इस दिन हमें अपने गिले-शिकवे, मनमुटाव व वैर-विरोध मिटा देना चाहिए, जिससे हम इस लोक को और परलोक को सुधार सकें। जैन समाज ने तपस्या करने वाले और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed