यमुनानगर कर्मचारी संघ हरियाणा ने एक अनोखी पहल की। गरीब परिवारों व जरुरत मंद परिवारों के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा एवं भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने मिलकर जिला यमुनानगर के ब्लाक सरस्वती नगर में सरस्वती खंड कार्यालय अधिकारी आरडी साहनी को खाद्य सामग्री में सूखा राशन कोरोना रिलीफ फंड में दान स्वरूप दिया। बीडीपीओ आरडी साहनी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सफाई कर्मचारी सरकार और प्रशासन के साथ खडे है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं कोरोना प्रभावित लोगों की लगातार मदद कर रही है। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान रणधीर सिंह, ब्लाक सचिव कुलवन्त सिंह, सोहन लाल, सुरज भान, सुरेद्र कुमार, जसबीर कुमार, जसवंत सिंह, रामजी लाल, रामपाल, धर्मवीर, मोनू, बलदेव राज व अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।