फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ruined road after two days of repair, Yamunanagar

मरम्मत के दो दिन बाद उखड़ी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ruined road after two days of repair, Yamunanagar
सड़क बनाने में इस्तेमाल घटिया सामग्री दिखाते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पीडब्ल्यूडी की ओर से रादौर में कस्तूरबा गांधी आश्रम रोड पर बने गड्ढों की मरम्मत करवाई गई है। आरोप है कि विभाग की ओर से टूटी पड़ी इस सड़क के गड्ढों की मरम्मत करने के लिए लापरवाही बरती गई है। वहीं सड़क के गड्ढों की मरम्मत करने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
मामले को लेकर वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक सुशील अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर गड्ढों की मरम्मत घटिया सामग्री से करवाने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी है।
विज्ञापन

वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक सुशील अग्रवाल ने बताया कि 2 दिन पहले रादौर में कस्तूरबा गांधी आश्रम रोड के गड्ढों की मरम्मत करने का कार्य किया गया था। विभाग की ओर से गड्ढों की मरम्मत करवाने से पहले गड्ढे में तारकोल तक नहीं बिछाया गया। घटिया सामग्री के इस्तेमाल से सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। घटिया सामग्री से की गई मरम्मत से कुछ दिनो बाद सड़क फिर से सड़क टूट जाएगी। इससे सरकार को भी लाखों रुपये का नुकसान होगा और टूटी सड़क से वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मांग है कि रादौर में विभाग द्वारा घटिया सामग्री के इस्तेमाल से बनाई गई सड़क के मामले की सरकार विजिलेंस से जांच करवाए। जांच के बाद जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इस बारे पीडब्ल्यूडी के जेई इशांत शर्मा ने बताया कि उन्हें मामले की शिकायत मिली थी। जिसके बाद उन्होंने सड़क का निरीक्षण किया था। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई है। सोमवार को दोबारा से सड़क निर्माण कार्य नियमों के अनुसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed