फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 2.17 lakh stolen on fake bill

Yamuna Nagar News: फर्जी बिल पर 2.17 लाख रुपये हड़पे

Tue, 23 Sep 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.17 lakh stolen on fake bill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। टिंबर फर्म से फैक्ट्री में दो दिन भेजी गई लकड़ी के फर्जी बिल तैयार कर व्यक्ति ने 2.17 लाख रुपये हड़प लिए। इसकी शिकायत टिंबर मालिक ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी। पुलिस ने चार आरोपियों को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया।
शिकायत में जगाधरी के पथरांवाला बाजार निवासी सचिन मित्तल ने बताया कि उनकी बूड़िया चौक पर वैदिका टिंबर ट्रेडर्स के नाम फर्म है। अनुज की ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी लोड कर सप्लाई भेजते थे, जिसका अनुज को किराया देते थे। 25 जुलाई को उनकी फर्म से मेट्रो डैकोरेटिव प्राइवेट लिमिटेड में लकड़ी सप्लाई की गई, जो बिट्टू ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड कर ले गया था।
विज्ञापन

मेट्रो डैकोरेटिव प्राइवेट लिमिटेड में बिट्टू को अनुज मिला। अनुज ने बिट्टू से बिल व माल के कांटे की पर्ची ले ली और कहा कि पर्ची में जो आठ क्विंटल की काट लगी है, वह उसे जानकारी का फायदा उठाकर कम करवा लेगा। बिट्टू ने अनुज को बिल व कांटा पर्ची दे दिए। इसके बाद अनुज ने उन्हें (सचिन मित्तल) फोन कर कहा कि कांटा पर्ची में काट कम नहीं हो पाई फिर उन्हें (सचिन मित्तल) व्हाट्सएप पर कांटा पर्ची की फोटो भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असल पर्ची अपने पास रख ली। अनुज ने ठीक ऐसा ही 26 जुलाई को दोबारा फर्म से मेट्रो डैकोरेटिव प्राइवेट लिमिटेड में लकड़ी सप्लाई भेजने पर किया। आठ अगस्त को मेट्रो डैकोरेटिव प्राइवेट लिमिटेड से उनके (सचिन मित्तल) पास कॉल आया तो उन्हें अनुज द्वारा की जा रही ठगी का पता चला।
मेट्रो डैकोरेटिव प्राइवेट लिमिटेड से कॉल पर बताया गया कि 25 व 26 जुलाई को जो लकड़ी सप्लाई के बिल भेजे गए, उन तारीख में उनकी फर्म से कोई लकड़ी नहीं आई। बाद में पता चला कि अनुज ने दोनों बार असल बिल व कांटा पर्ची पर वैदिका टिम्बर्स का नाम काटकर गगन लिखवा दिया था। साथ ही गगन सोडी को फोन कर कहा कि उसने उनके खाते में एक-एक ट्रॉली लकड़ी गिराई है, जिसका बिल गगन से मेट्रो डैकोरेटिव प्राइवेट लिमिटेड में भेजने के लिए कहा था।

अनुज की जालसाजी का गगन सोडी व मेट्रो डैकोरेटिव प्राइवेट लिमिटेड को पता नहीं था। अनुज ने फर्जी पर्ची पर झूठा बिल तैयार कर गगन सोडी से पहले 1.05 लाख फिर 1.12 लाख रुपये ठग लिए। यह रुपये भी उनकी (सचिन मित्तल) भेजी लकड़ी के थे। इस तरह अनुज ने उनके 2.17 लाख रुपये हड़प लिए। इस बारे में अनुज से बात की तो उसने धमकी दी कि वह पत्नी बीना और सीता व विकास संग मिलकर उसे झूठे केस में फंसा देगा। जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed