फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Romil's father will attend his last rites

Yamuna Nagar News: रोमिल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पिता

Fri, 27 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Romil's father will attend his last rites
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गैंगस्टर रोमिल वोहरा की मौत के बाद उसकी बुआ व अन्य परिजन वीरवार को शव लेने गुरुग्राम गए। देर शाम परिजन शव लेकर यमुनानगर पहुंच गए। शव को रोमिल की बुआ के रामनगर स्थित घर पर रखा गया है।
वहीं बुआ के घर के अलावा श्मशान घाट पर पुलिस तैनात कर दी गई है। शुक्रवार को रोमिल के शव का यमुनानगर में अंतिम संस्कार किए जाने का अनुमान है। उसके पिता कपिल वोहरा जिला जेल से सुबह 11 बजे बाहर आकर पुलिस सुरक्षा के बीच बेटे के शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कांसापुर श्मशान घाट पहुंचेंगे। मां रिषा का पहले ही जेल से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

पहले कपिल वोहरा और रिषा वोहरा जिला जेल में बंद थे। दोनों को मंगलवार को रोमिल के एनकाउंटर में मारे जाने की जेल प्रशासन की तरफ से सूचना दे दी गई थी। इसके बाद दोनों ने जेल में ही विलाप किया था। बुधवार को रिषा वोहरा को जमानत मिल गई थी। जेल में कपिल वोहरा को अंडर ट्रायल बैराक में रखा हुआ है। उसके वकील द्वारा उसकी भी जमानत के लिए याचिका लगाई थी, लेकिन उसे जमानत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के एसपी विशाल छिब्बर ने बताया कि कपिल वोहरा को उसके बेटे रोमिल वोहरा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिली है। पुलिस सुरक्षा के बीच वह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रोमिल के माता-पिता पर कुल छह केस दर्ज हैं जिनमें पिता कपिल वोहरा पर चार और मां रिषा वोहरा पर दो केस दर्ज हैं।
शार्प शूटर रोमिल वोहरा को डेरा मंडी के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा के आसपास के क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुठभेड़ में मार गिराया था। मृतक गैंगस्टर रोमिल पर कुल आठ केस दर्ज हैं, जिनमें पांच थाना गांधी नगर, थाना रादौर, थाना शहर जगाधरी, थाना छप्पर व थाना व्यासपुर में केस दर्ज हैं। रोमिल कांसापुर एरिया की अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला था।

काला राणा गैंग का शूटर था

गैंगस्टर रोमिल पहले कांसापुर की रामनगर कॉलोनी में रहते थे। वहां से अपना मकान बेचने के बाद अशोक विहार में बना लिया था। इसी कॉलोनी में आठ साल से रह रहे थे। रोमिल का जन्म 1 फरवरी 2005 को हुआ था, जिसकी अब उम्र 20 साल थी। वह शहर के दो निजी स्कूलों में पढ़ा था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। लेकिन उसकी पढ़ाई से ज्यादा चर्चा उसके स्वभाव की थी। रोमिल बाहर से तो शांत दिखता था लेकिन उसके दिल और दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता था। लेकिन पुलिस की जांच के मुताबिक इसके बाद उम्र बढ़ती गई और फिर रोमिल का ग्रुप बढ़ता चला गया। अब वह लोकल गुंडों और बदमाशों के बीच उठने बैठने लगा था। इसके बाद वह एक दोस्त की मदद से यमुनानगर के चर्चित काला राणा गैंग में शामिल हो। काला राणा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed