फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Role of women in economic development, Yamunanagar

आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Role of women in economic development, Yamunanagar
डीएवी कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं व स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के रोजगार, पीडीपी सेल और एक्सिस बैंक की ओर से बुधवार को रोजगार विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल, सेल कनवीनर डॉ. रचना सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और एक्सिस बैंक की एचआर वाइस प्रेसिडेंट रूबी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में 250 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने छात्राओं की समस्याओं का निदान भी किया।
उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ कार्य डिजिटल स्वरूप में करने की मांग भी बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं त्रि-स्तरीय प्लेसमेंट प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा बैंक की ओर से महिला सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान सी-सेल के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आर्थिक विकास के लिए महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। हर महिला में नेतृत्व की गुणवत्ता होती है। वे किसी भी उम्र में करियर की शुरूआत कर सकती हैं। उन्होंने 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उड़ान और इससे संबंधित निर्माण की जरूरत, बिक्री बाजार, बाजार अनुसंधान की जानकारी दी। डॉ. रचना सोनी ने छात्राओं को ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed