फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbry

पेट्रोल पंप संचालक से 1.35 लाख रुपये और स्कूटी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
robbry
जगाधरी-बिलासपुर रोड पर बने रूद्राक्ष फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के मालिक सुभाष चंद अग्रवाल से तीन बदमाशों ने मारपीट कर एक लाख 35 लाख रुपये व स्कूटी लूट ली। वारदात के समय सुभाष चंद पेट्रोल पंप से पैमेंट लेकर घर लौट रहे थे। जब वह चाहड़ो गांव के नजदीक पहुंचे तो एक बदमाश ने पहले सुभाष चंद की एक्टिवा के आगे अपनी स्कूटी अड़ाकर रोका। इसके बाद अपने दो साथियों के साथ मिलकर उससे लूटपाट की। सदर जगाधरी पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के विष्णु गार्डन निवासी 70 वर्षीय सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने बिलासपुर जगाधरी रोड पर गांव चाहडो के पास रुद्राक्ष फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप बनाया हुआ है। पंप का हिसाब किताब उसका बेटा मोहित अग्रवाल देखता है। वह पेट्रोल पंप से सेल-परचेज के लेन-देन का काम देखते है। शुक्रवार शाम को पेट्रोल पंप से सेल परचेज की एक लाख 35 हजार रुपये की नकदी कर्मियों से लेकर अपनी स्कूटी के अंदर रखी और घर के लिए स्कूटी पर चल पड़े। बिलासपुर रोड पर करीब सात बजकर 10 मिनट पर जब वह पेट्रोल पंप से करीब 300 मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे, तभी पीछे से स्कूटी पर सवार होकर युवक आया। उसने मुंह पर मास्क लगा रखा था। उसे ओवरटेक कर आरोपी युवक ने उसकी स्कूटी के आगे अपनी स्कूटी अड़ाकर उसे रोक लिया। कुछ ही देर में दो युवक ओर वहां पर आ गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते तीनों बदमाशों ने उससे मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट कर बदमाशों ने उसे सड़क किनारे पानी में गिरा दिया और रुपयों समेत उसकी स्कूटी को लूटकर वहां से फरार हो गए। किसी तरह पानी से निकलकर वह पैदल चलकर अपने पेट्रोल पंप पर पहुंचे और अपने बेटे को वारदात के बारे में बताया। उसने बेटे ने फोन पर इसकी सूचना पुलिस का दी और उसको अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने सुभाष चंद अग्रवाल के ब्यान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ईएसआई विपिन कुमार का कहना है कि तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed