{"_id":"5f6f8a1e8ebc3e9b7766902b","slug":"robbry-yamuna-nagar-news-knl45524410","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर कर रही बुजुर्ग महिला की बालियां झपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर कर रही बुजुर्ग महिला की बालियां झपटीं
विज्ञापन
फर्कपुर के पीर बाबा के नजदीक सैर कर रही शिवनगर निवासी बुजुर्ग महिला के कानों से दो युवक सोने की बालियां झपट ले गए। बालियां झपटने के बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। महिला के बेटे ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शिवनगर निवासी राम कुमार ने फर्कपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी मां शुक्रवार शाम को शाम की सैर करने के लिए फर्कपुर की तरफ गई थी। जब वह पीर बाबा के नजदीक सैर कर रही थी तो वहां पर दो अज्ञात युवक आए। सुनसान स्थान पर आरोपियों ने उसकी मां के कानों से सोने की बालियां झपट ली और मौके से फरार हो गए। उसकी मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। लोगों ने आरोपियों की इधर उधर तलाश की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले। उसकी मां ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जांच अधिकारी एसआई दलसिंह का कहना है कि दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कर रहे है।