{"_id":"646bd31395f40c38820b0248","slug":"roadways-will-make-you-travel-to-the-mountains-during-the-summer-holidays-yamuna-nagar-news-c-18-1-129070-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ों का सफर कराएगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ों का सफर कराएगा रोडवेज
विज्ञापन
यमुनानगर। जून से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इस बीच काफी संख्या में लोग बच्चों संग पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने जाते हैं। ऐसे में हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की बसें भी पहाड़ी क्षेत्रों का सफर कराने के लिए तैयार हैं। अभी शिमला तीन, कांगड़ा व मनाली एक-एक व देहरादून दो व हरिद्वार चार समय डिपो की बसें हैं, वहीं रोडवेज अफसरों का कहना है कि गर्मियों में उक्त रूटों पर यात्री बढ़ते हैं तो डिमांड मुताबिक बसों के समय भी बढ़ाने का प्रयास होगा। बता दें कि जनवरी-2021 में यमुनानगर डिपो की हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मनाली रूटों पर बसें चलाई गई थी। तब से सुबह 7.20 बजे मनाली व 8.20 बजे कांगड़ा की बस यमुनानगर बस स्टैंड से चल रही हैं। इन दो रूट के बाद मई-2021 में शिमला रूट के लिए भी यमुनानगर डिपो की बस चलाई गई, जिसका यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह 5.30 बजे का समय है। बाद में शिमला रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक देख दो और बसों के टाइम चलाए, जो सुबह 6.30 व 7.00 बजे है। ऐसे ही यमुनानगर बस स्टैंड से यमुनानगर डिपो की बसों का देहरादून के लिए सुबह 7.40 व 8.40 और हरिद्वार के लिए सुबह 5.10, 6, 8.50 व दोपहर 1 बजे का समय है। इनमें देहरादून के दो व हरिद्वार के एक और समय बस चलाने के लिए भी परमिट मांग लिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- --
टैक्सी व निजी वाहनों से कम है किराया
हरियाणा रोडवेज की बसों से उक्त रूटों पर सफर टैक्सी व निजी वाहनों के तुलना में कम है। इसलिए सर्दियों में पहाड़ों पर बर्फबारी देखने या गर्मियों में कुछ राहत के लिए काफी संख्या में लोग कांगड़ा, मनाली, शिमला, देहरादून व हरिद्वार जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने जाते हैं। उपरोक्त स्थिति के मद्देनजर रोडवेज अफसर तैयारी में लगे हैं। ड्यूटी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में चल रहे रूटों पर यात्री बढ़ते हैं तो डिमांड के मुताबिक बसों का समय बढ़ाने का प्रयास होगा।
-- -- -- -- -- -- -