फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways employees will protest at Chief Minister's Office, Yamunanagar

रोडवेज कर्मचारी मुख्यमंत्री कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will protest at Chief Minister's Office, Yamunanagar
कर्मचारियों को संबोधित करते नेता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बैठक में मानी गई मांगें एक साल बाद भी लागू न करने पर रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। इसे लेकर कर्मचारी 10 नवंबर को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन देंगे। इसका निर्णय ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने की। संचालन महासचिव सुखविंद्र सिंह ने किया। प्रधान विनोद ने कहा कि पिछले साल 11 नवंबर को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में उच्चाधिकारियों व यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री ने कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति जताई और इन्हें लागू करने का आश्वासन दिया था। इसके लिए कई बार स्मरण पत्र देने के बाद भी सरकार ने इन्हें लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को पूरा एक साल हो जाएगा। सरकार और मंत्री कर्मचारियों से लगातार वादाखिलाफी कर रहे हैं। इस बार भी वादा करके मांगें पूरी नहीं की गई हैं, जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। विनोद ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से बोनस, वर्दी जूता भत्ता बढ़ाने, परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाने, रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल करने, सहायक स्टोर कीपर का पद समाप्त करने, 2016 में भर्ती कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महानिदेशक ने जूनियर चालक परिचालकों को मार्ग ड्यूटी पर लगाने के आदेश दिए थे। वहीं इसके बाद उन्हें सेक्शन ड्यूटी पर लगाने के आदेश जारी कर दिए गए। सरकार व विभाग अधिकारियों का रवैया कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं है। करनाल में होने वाले प्रदर्शन में प्रदेश भर के कर्मचारी भाग लेंगे। इस दौरान माया राम उनिन्याल, मुनिंद्र सिंह, ज्ञान सिंह राठी, रविंद्र सिंह, शिव कुमार गौड़, नरेश शर्मा, रोहताश शर्मा व अजायब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed