फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways buses jammed, passengers kept wandering

Yamuna Nagar News: रोडवेज बसों का चक्का जाम, भटकते रहे यात्री

Thu, 16 Nov 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Nov 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses jammed, passengers kept wandering
यमुनानगर। अंबाला में रोडवेज चालक की हत्या के रोष में रोडवेज कर्मियों ने यमुनानगर में हरियाणा रोडवेज की बसों का पूर्ण रूप से चक्का जाम रखा। यमुनानगर बस स्टैंड से कोई बस न निकल पाए, इसलिए अल सुबह ही कर्मचारियों ने गेट के आगे बस अड़ाकर खड़ी कर दी। इससे यमुनानगर डिपो की किसी भी रूट पर कोई बस नहीं चल पाई। वहीं बुधवार को भाई दूज हाेने के कारण रोडवेज का चक्का जाम होने से यात्री भटकते रहे। यात्रियों की भीड़ के सामने यमुनानगर व अन्य जिलों की सहकारी बसें नाकाफी साबित हुईं, मजबूरन लोग खड़े होकर या दरवाजों पर लटके व छतों पर चढ़े सफर करते नजर आए।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के चक्का जाम के आह्वान पर मोर्चा से जुड़ी तमाम रोडवेज यूनियनों के चालकों-परिचालकों ने बुधवार को बसें नहीं चलने दी। अन्य स्टाफ ने भी बुधवार को काम नहीं किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर में धरना देकर सुबह से शाम तक सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान धरने की अगुवाई विभिन्न यूनियनों के डिपो प्रधान राजिंदर कांबोज, महिपाल सौदे, मुकेश पोसवाल, रघुबीर सिंह, जगजीत सिंह ने की। संचालन यूनियनों के सचिव राजेश कांबोज, धर्मेंद्र कादियान, संजीव सैनी, अनिल कुमार, सुखबीर कंबोज ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अंबाला डिपो के रोडवेज चालक राजबीर के हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा चालक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व स्थायी नौकरी दी जाए। वहीं इस संबंध में यमुनानगर बस स्टैंड के स्टेशन सुपरिटेंडेंट संदीप ने बताया करीब 174 बसें ऑनरूट रहती है। हड़ताल के कारण रोडवेज को करीब 12-13 लाख के राजस्व का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

भाई दूज पर यमुनानगर आकर फंसा सहारनपुर का परिवार
अर्जुन सिंह अपने माता-पिता व भाई-बहनों के साथ सहारनपुर से मंगलवार को भाईदूज मनाने यमुनानगर आए थे। यहां से बुधवार सुबह वे तिलक कराकर वापस लौटने लगे तो उन्हें पता चला कि हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं चल रही है। उन्होंने बताया कि वे बस स्टैंड से पास के चौक पर दो घंटे से खड़े हैं, पर सहारनपुर के लिए कोई साधन नहीं मिला है। इसलिए अब ट्रेन से घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई नै तिलक करन जाना सै, तीन घंटे ते बस कौणा मिली
महाराणा प्रताप चौक पर खड़ी कनालसी गांव की संतोष को अपने भाई को तिलक करने जाना था। उन्होंने बताया कि भाई नै तिलक करन खातर थाना भवन जैना सै, पर सुबह ते दोपहर हौण आई, पर तीन घंटे ते बस कौणा मिली।

सहारनपुर के इसराइल ने कहा कि वह यमुनानगर की गुड़ मंडी में काम करता है। आज सुबह आठ बजे सहारनपुर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंच गया था, पर बसें नहीं चल रही। तीन घंटे से पास के महाराणा प्रताप चौक खड़ा है कि यूपी रोडवेज या अन्य कोई निजी बस मिले, पर अभी तक कोई बस नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed