फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways buses increased, still students of rural routes are facing problems

Yamuna Nagar News: रोडवेज बसें बढ़ी फिर भी परेशानी झेल रहे ग्रामीण रूटों के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses increased, still students of rural routes are facing problems
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो में बसें बढ़ने के बावजूद जिले के शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों को बस की सुविधा नहीं मिल रही हैं। इससे जिले के ग्रामीण रूटों के विद्यार्थी, नौकरी पेशा लोग परेशान हैं। हालांकि डिपो में सालभर में 65 नई बसें आईं, जिन्हें पंजाब के अमृतसर, पटियाला, जम्मू के कटरा जैसे बंद पड़े रूटों पर लगा दिया गया। इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़ सहित हरियाणा के कई जिलों के रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए लेकिन जिले के अधिकांश गांवों के लिए अभी बस सुविधा शुरू ही नहीं की गई या बसों के फेरे मांग से कम हैं। जिससे कई विद्यार्थियों को निजी बसों में लटककर और छतों पर बैठ कर जिले के शिक्षण संस्थानों में पहुंचना पड़ रहा है।
बता दें कि यमुनानगर रोडवेज डिपो से विभिन्न रूटों पर 170 से 180 बसें चल रही हैं। इसके बाद भी जिले के ग्रामीण रूटों के बीच ही नहीं बल्कि यमुनानगर व जगाधरी सहित अन्य बस अड्डों पर विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। विद्यार्थियाें और लोगों में ग्रामीण रूटों पर पड़ने वाले स्टॉपेज पर बस रुकते ही उनमें चढ़ने की होड़ रहती है और कई बार धक्का मुक्की की स्थिति भी बन जाती है। यही नहीं कई विद्यार्थी बसों के दरवाजों पर लटककर और छतों पर चढ़कर शिक्षण संस्थानों में पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन

------------
विद्यार्थी बोले लाॅन्ग रूटों पर ध्यान, ग्रामीण रूटों के यात्री परेशान
यमुनानगर व जगाधरी बस स्टैंड से सैकड़ों छात्र-छात्राएं दामला, रादौर, कुरुक्षेत्र, मुलाना, हथिनीकुंड सहित जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बने शिक्षण संस्थान में पढ़ने जाते हैं। यमुनानगर बस स्टैंड से दामला जाने वाले विद्यार्थियों में राजेश, सन्नी, निशा, अंकिता ने बताया कि रोज यहां से दामला तक बसों के दरवाजों पर लटक या अंदर खड़े होकर सफर करना पड़ता है और वापसी में कई बार बस मिलती नहीं और ऑटो व अन्य वाहनों में महंगा किराया अदा कर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन-
डिपो से संचालित सभी रूटों पर मांग मुताबिक बसें व समय रखे गए हैं। इसमें किसी रूट पर बस व समय बढ़ाने या किसी नए रूट को चलाने की मांग है तो उसे पूरा करने का प्रयास होगा। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed