{"_id":"5f39a4aa8ebc3eaae40861c3","slug":"river-flood-som-and-pathrala-river-yamuna-nagar-news-knl40946568","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के बाद सोम और पथराल नदियों में आई बाढ़, पानी गांव में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के बाद सोम और पथराल नदियों में आई बाढ़, पानी गांव में घुसा
विज्ञापन
मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश से सोम व पथराला नदियां उफान पर हैं। सोम नदी में आई बाढ़ के पानी ने रविवार को शेरपुर डारपुर सड़क को कई घंटे तक अवरुद्ध रखा। सड़क बंद होने से क्षेत्र के करीब चार दर्जन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया। शाम को करीब पांच बजे पानी कम हुआ तो आवाजाही शुरू हो पाई।
शेरपुर डारपुर सड़क मार्ग पर सलेमपुर से लेकर हडौली, तिहाणो, राधा स्वामी सत्संग घर हडौली व लोप्पो तक सड़क को बाढ़ के पानी ने अवरूद्ध किया हुआ था। राहगीर अकरम, डब्बु, सलीम, असलम, अकरम, अमजद, गौरव, सलामूने बताया कि बरसात के सीजन में इस सड़क पर यह सबसे बड़ी समस्या है। सोम नदी में आई बाढ़ का पानी खेतों से गुजर कर सड़क पर आ जाता है। जिससे सड़क पूरी तरह से बंद हो जाती है। सड़क से बाढ़ का पानी गुजरने से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क के किनारों में बड़े बड़े गड्ढ़े हो जाते हैं। जिससे पानी से गुजरते समय गड्ढ़े का पता नहीं चलता और दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। उनका कहना है कि हर साल बाढ़ का पानी सड़क को क्षतिग्रस्त कर लागों का नुकसान कर रहा है। उसके बावजूद भी प्रशासन कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। जिससे सड़क भी खराब न हो और बरसात के सीजन में लोगों को भी परेशानी न हो।
रायपुर-डमौली के स्कूल में भारा पानी
प्रतापनगर। पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई। इतना ही नहीं क्षेत्र की सड़कों पर भी कई घंटे तक पानी जमा रहा। खानपुर हड़ोली रायपुर धमौली स्कूल व मेन सड़क पर पानी भर गया। जिससे आवाजाही में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में बरसाती सीजन की दूसरी बरसात ने सड़कों को जलमग्न कर दिया। चारों तरफ सड़क व फसल में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। क्षेत्र की कई सड़कें जिले से कई घंटे तक कटी रही। इसका मुख्य कारण सोम व अन्य नदियों की मुख्यधारा को रोकना रहा है। कुछ लोगों ने नदी के प्रवाह में मिट्टी डालकर फसलें व पेड़ लगा दिए। जिससे बारिश में आने वाले पानी को जगह नहीं मिल पाई और वह गांव में सड़कों का रूख करने लगा। रविवार तड़के क्षेत्र में हुई मूसलाधार बरसात में रायपुर धमोली, तारूवाला, बलौली, हाफिजी, हाफिजपुर, बरौली माजर, तुगलपुर, तिहानो, सलेमपुर खादर, खानूवाला, मलिकपुर, शाहपुरा, खनपुरी, उरजनी समेत दर्जनों गांव को जलमग्न कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से पानी निकासी के सही इंतजाम न करवाने के कारण यह पानी गांव का रुख कर रहा है। अगर प्रशासन ने समय रहते पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया तो कभी भी यह पानी घरों में घुस सकता है।