फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ritika, Mehak, Kajal's team came first in the quiz.

Yamuna Nagar News: प्रश्नोत्तरी में रितिका, महक, काजल की टीम प्रथम

Thu, 16 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ritika, Mehak, Kajal's team came first in the quiz.
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संस्थान
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में काॅलेज की करीब 450 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें छात्राओं से सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों संबंधी प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। इसमें रितिका, महक, काजल की टीम ने पहला स्थान पाया। वहीं, महक, कशिश, ईशा की टीम द्वितीय और यशिका, कश्मीरा, करीना की टीम तृतीय स्थान पर रही। यह प्रतियोगिता प्राचार्या मोनिका खुराना के नेतृत्व में करवाई गई।
विज्ञापन

प्राचार्या ने छात्राओं को रोड सेफ्टी के नियमों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अधिकाश सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार व यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती हैं। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। ग्रीन एंड रेड लाइट की जानकारी होनी चाहिए। रोड सेफ्टी क्लब इंचार्ज डाॅ. सलोनी ने विजेताओं ने विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं। डाॅ. स्वाति एवं मीनू शर्मा ने प्रतियोगिता करवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed