फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rice Miller made significant revelations during police interrogation paddy scam

धान घोटाला: राइस मिलर ने पुलिस पूछताछ में किए बड़े खुलासे, नप सकते हैं अधिकारी और कर्मचारी

Sun, 07 Dec 2025 10:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 10:39 PM IST
सार

धान घोटाले की पुलिस पूछताछ में राइस मिलर संदीप सिंगला ने बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम लिए हैं। माना जा रहा है कि मामले में पुलिस कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती है।

विज्ञापन
Rice Miller made significant revelations during police interrogation paddy scam
संदीप सिंगला, आरोपी राइस मिलर - फोटो : संवाद

विस्तार

75 करोड़ के धान घोटाले के आरोप में गिरफ्तार राइस मिलर संदीप सिंगला का रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। मिलर ने घोटाले में कई अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका को स्वीकारा है। फिलहाल कौन-कौन इसमें संलिप्त हैं इसका खुलासा एसआईटी ने अभी नहीं किया है। इस मामले को लेकर एसपी कमलदीप गोयल सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।

विज्ञापन


घोटाले में सरकारी कर्मचारियों का आ रहा नाम 

मामले में कई सरकारी कर्मचारियों का नाम आने के बाद पुलिस गहन मंथन कर रही है। आरोपी को बिहार में निशानदेही कराने के बाद वापस आने पर एसपी खुद सीआईए-वन में जाकर मामले की जानकारी ले चुके हैं। माना जा रहा है कि मामले में पुलिस कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती है। वहीं मामले में आरोपी की पत्नी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन

सात राइस मिलों में गबन का मामला सामने आने के बाद हैफेड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को बचे हुए अपने धान के खराब होने की चिंता सताने लगी है। इसलिए दोनों ही विभागों ने अदालत से मांग की है कि राइस मिलों में जो धान बचा हुआ है उसे उठवाने की इजाजत दी जाए ताकि उसे आसपास की राइस मिलों में शिफ्ट किया जा सके।

इन राइस मिलों में धान की कुटाई होने पर ही बचा हुआ चावल एफसीआई को सप्लाई किया जा सकेगा। इसे लेकर न्यायालय में सबसे पहले 26 नवंबर को सुनवाई होनी थी। परंतु तब से अब तक सुनवाई टलती जा रही है। अब इस केस में न्यायालय में आठ दिसंबर को सुनवाई होगी। जिसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि बचा हुआ धान कौन सी एजेंसी को मिलेगा।

राइस मिलों में बचा हुआ धान खराब न हो इसके लिए अदालत में अर्जी देकर उसे उठाने की अनुमति मांगी गई है। इस धान की दूसरी राइस मिलों में कुटाई करवाई जाएगी। ताकि समय पर चावल एफसीआई को सप्लाई करके नुकसान होने से बचा जा सके। इस पर अदालत में सोमवार को निर्णय होने की संभावना है। - उधम सिंह, डीएम, हैफेड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed