फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Review of implementation of new criminal laws

Yamuna Nagar News: नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा

Thu, 13 Feb 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Review of implementation of new criminal laws
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फेंस के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें यमुनानगर से डीसी पार्थ गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सृष्टि गुप्ता ने जिला सचिवालय के सभागार में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
पार्थ गुप्ता ने जिले में ई-समन, ई-चालान और ई-साक्ष्य प्रणाली के शत-प्रतिशत प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगले कुछ दिनों में गवाहों की एक्जामिनेशन हेतु ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से साक्ष्य रिकॉर्ड करने की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नामित स्थानों में आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सृष्टि गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों की लंबित फॉरेंसिक रिपोर्टों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की पहचान कर जल्द से जल्द निपटान करने के प्रयास किए जाएं, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिन मामलों में कैदियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेश किया जा सकता है, वहां इस प्रणाली का प्रभावी रूप से पालन किया जाए। जिला न्यायवादी धर्मचंद ने कहा कि इन कानूनी सुधारों को लागू करने के लिए कार्य योजना पर पूरी तरह से अमलीजामा किया जाएगा। बैठक में डीआईओ विनय गुलाटी, जेल अधीक्षक विशाल छिब्बर, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed