फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Remembering Netaji Subhash Chandra Bose

याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Remembering Netaji Subhash Chandra Bose
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते नमन करते लोग - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। रविवार को जिले भर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कहीं रक्तदान करके तो कहीं पर राष्ट्रध्वज को सेल्यूट कर लोगों ने नेताजी को याद किया। इस दौरान कुछ लोगाें ने कंबल भी वितरित किया। गोष्ठियों में नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चैलेंज यूथ क्लब द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर मुकुंद लाल सिविल अस्पताल में छठा रक्तदान शिविर लगाया गया। शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने किया। डॉ. दहिया ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और अन्य शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। क्लब से जुड़े देवेंद्र मेहता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हमें आजादी तो दिला दी है, लेकिन आज भी देश भ्रष्टाचार और बढ़ते नशे के कारण दिन प्रतिदिन खोखला हो रहा है। अध्यक्षता क्लब के प्रधान रोशन राणा ने की। जगाधरी वर्कशॉप स्थित भाजपा कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया। इस दौरान हरियाणा एसएसटी वित्त निगम के डायरेक्टर जंगशेर सिंह ने कहा कि नेताजी ने फौज को तैयार कर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। इससे सैनिकों को भी काफी बल मिला था तथा आज सैनिक भी उनके ही पद चिन्हों पर चलकर फौज को मजबूती और निष्ठा से अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। आज हर बच्चे से लेकर युवाओं तक नेताजी को याद किया गांव मारूपुर में आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित कर सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया। इस दौरान जम्मू में तैनात फौजी प्रवेश कुमार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

--------------
फोटो-7
कांग्रेस कार्यालय पर वितरित किए कंबल
सरस्वती नगर। गांव ऊंचा चंदना स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला महासचिव परमजीत धीमान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद किया। इस दौरान गरीब बस्तियों में जाकर गर्म कंबल व फल वितरित किए। धीमान ने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी के लिए आईएएस की डिग्री पास करने के बाद भी अंग्रेजों की नौकरी न करके देश को आजादी दिलाने के लिए आजाद हिंद फौज बनाकर देश की आजादी के लिए अंग्रेजी सेना से युद्ध कर भारत माता को आजादी दिलवाने का काम किया। इसी तरह सरस्वती नगर ब्लॉक के गांव सबलपुर में भी पूर्व जिला परिषद सदस्य रीता रानी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती समारोह पर गरीब बस्तियों में गर्म कंबल व फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर - 1
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी की 125वीं जंयती
हिंदुस्तान स्काउट व गाइड द्वारा रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता डीओसी पवन कुमार ने की। इस दौरान स्काउट व गाइड की टीम ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। एसडीसी सिम्मी चौहान ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। बीओसी बुलबुल मुक्ता देवी ने स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के अमूल्य योगदान व उनके पराक्रम के बारे में अवगत कराया। इस दौरान अमित गुप्ता, अमित वत्स, मुकेश शर्मा, सतीश कुमार, बलबीर सिंह, राय सिंह व जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed