{"_id":"6a3d77de1dc4aa5ddf002fc4","slug":"relative-commits-rape-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158447-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा
Fri, 26 Jun 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधीनगर थाना इलाके की एक कॉलोनी की 13 वर्षीय किशोरी से उसकी ही रिश्तेदारी के युवक ने दुष्कर्म कर दिया। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया और वह गर्भवती पाई गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी छोटी बेटी की उम्र करीब 13 वर्ष है। बीते तीन दिन पहले किशोरी के दांतों में तेज दर्द हो रहा था, जिसके उपचार के लिए वे उसे अस्पताल लेकर गए थे। वहां डॉक्टरों ने किशोरी की शारीरिक स्थिति और कुछ अन्य समस्याओं को देखते हुए कुछ मेडिकल टेस्ट कराने की सलाह दी। जब टेस्ट की रिपोर्ट सामने आई, तो उसे देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। जब मां ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि रिश्तेदारी में लगने वाला आरोपी मोहित घर आता-जाता रहता था। तीन महीने पहले जब किशोरी घर पर बिल्कुल अकेली थी, तब आरोपी मोहित दुष्कर्म किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी को काबू किया जाएगा।