फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rejuvenation of the station is going on, modern facilities will soon be provided with Rs. 22 crores.

Yamuna Nagar News: स्टेशन का हो रहा कायाकल्प, 22 करोड़ से आधुनिक सुविधाएं जल्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation of the station is going on, modern facilities will soon be provided with Rs. 22 crores.
जगाधरी। रेलवे स्टेशन पर चल रहा नवीनीकरण का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यहां लोगों को मॉडर्न स्टेशन की वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलेगी। इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ लोगों को स्वचालित सीढि़यों से होगा, जिसका उपयोग करके लोग एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से जा सकेंगे। इसके अलावा अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पर चल रहा नवीनीकरण का काम दशहरा तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी। रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, टिकट घर, वेटिंग रूम, वेटिंग हॉल इत्यादि का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं आरक्षण केंद्र का काम भी अंतिम चरण में है। इसके बाद एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए एस्केलेटर (स्वचालित सीढि़यां) लगाया जाना है। वहीं एक नंबर प्लेटफार्म पर शेड्, एलईडी कोच स्टेट्स डिसप्ले, लाइट सहित अन्य काम लगभग निपट चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यमुनानगर जगाधरी स्टेशन का 22 करोड़ रुपये से आधुनिकीकरण व नवीनीकरण किया जा रहा है। पिछले साल अक्टूबर में यह काम शुरू किया गया था, जो अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस दौरान स्टेशन के बाहर का पूरा नक्शा बदल दिया गया है। बाहर टिकट घर के सामने बना मंदिर हटा दिया गया, वहां पर दोपहिया वाहन पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा आरक्षण केंद्र की तरफ कार पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम होने हैं बाकी

रेलवे स्टेशन का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष 10 प्रतिशत काम जल्द निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चूंकि रेलवे त्योहार पर लोगों को आधुनिक स्टेशन का तोहफा लोगों को देना चाहता है। इसके लिए अधिकारियों ने ठेकेदारों व कर्मचारियों को काम समय से निपटाने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत रेलवे स्टेशन के बाहर बगीचे में फव्वारे भी लगाए जाने हैं। खूबसूरत बगीचे सहित एक पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क में 30 फीट का फ्लैग पोल लगाया गया है। पार्क के चारों तरफ ग्रिल लगाई जानी है। आरक्षण कार्यालय के पास रैंप बनाया जाना है, जिसका लाभ बुजुर्गों व दिव्यांगजन को होगा। स्टेशन के दोनों तरफ लिफ्ट भी लगाई जानी है।

----------


रेलवे स्टेशन पर नवीनीकरण का काम अंतिम चरण में है। त्योहारों से पहले सभी काम निपटाने की योजना है। इसके लिए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर यह पूरे किए जा सकें। काम पूरा होने के बाद लोगों को आधुनिक व बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed