फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Registry of plot done by preparing fake documents

फर्जी दस्तावेज तैयार कर करवाई प्लाट की रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Registry of plot done by preparing fake documents
यमुनानगर। शहर की लाजपत नगर कॉलोनी निवासी माया रानी ने छह लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके प्लाट की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लाजपत नगर निवासी माया रानी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1993 में उसके नाना ससुर सरजू प्रकाश ने अपना 180 गज का प्लाट उसके पति ओमप्रकाश और देवर सुभाष के नाम कर दिया था। 1995 में उसके नाना ससुर की मौत हो गई थी, जिसके बाद उस प्लाट का बंटवारा किया गया। इसमें उसके पति के हिस्से में 90 गज का प्लाट आया। साल 2002 में उसका देवर अपने हिस्से का प्लाट बेचकर यहां से चला गया। 22 अक्तूबर 2012 को उसके पति ओमप्रकाश का निधन हो गया, जिसके बाद उसकी प्रापर्टी उसके व उसके दो बेटों के नाम हो गई। आरोप है कि अब बैंक कॉलोनी निवासी शशि सेठी, उसके पति दविंद्र सेठी, भारत सेवक नगर निवासी श्याम सुंदर, मनीश, आशु व अमरजीत ने मिलीभगत व उसके खिलाफ षड्यंत्र रच कर प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए। इसके बाद आरोपियों ने नगर निगम के रिकॉर्ड में हेराफेरी करके प्लाट की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। जब उसे इस बारे में पता चला तो उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed