यमुनानगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक सरपंच प्रवीण अग्रवाल के कार्यालय में हुई। प्रतापनगर में हुई इस बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशीष मित्तल ने किया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष आशीष मित्तल ने कहा कि अग्रोहा से निकली मां लक्ष्मी की रथयात्रा देश के हर कोने तक जाएगी। जो कि देश भर के अग्र बंधुओं को जोड़ने का काम करेगी।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश सचिव पंकज मित्तल ने कहा कि दुनिया की ऐसी पहली यात्रा होगी जो हर गांव कस्बे नगर शहरों तक जाएगी। यह यात्रा करीब 11 लाख किलोमीटर का सफर तय करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य शक्तिपीठ में निर्माणाधीन मां कुलदेवी महालक्ष्मी एवं अष्ट महालक्ष्मी के मंदिर से एक करोड़ अग्रवाल परिवारों को जोड़ना है। अग्रवाल समाज को संगठित करके समाज की एकता का संदेश देना है। विश्व शांति और मानव मात्र के कल्याण का महाराजा अग्रसेन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान अग्रवाल सम्मेलन के संरक्षक पवन गुप्ता के मार्गदर्शन में रथयात्रा का भव्य स्वागत करने की रूपरेखा बनाने पर विचार किया गया। बैठक में युवा जिला महासचिव मोहित गर्ग ने सभी लोगों से रथयात्रा में परिवार सहित शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरभि गुप्ता, गोसेवा आयोग सदस्य गौरव गुप्ता, पंकज मित्तल, श्रीकांत मंगला, नवनीत गोयल, पवन गुप्ता, नंबरदार विनोद, अनुज गर्ग, अनुज अग्रवाल, आदेश गोयल, शशांक गुप्ता, राकेश जिंदल, राकेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।