फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   raped by giving intoxicants in cold drink

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
raped by giving intoxicants in cold drink
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती को झांसा देकर युवक और दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह से वहां से निकली और महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि फरवरी 2019 में वह निजी अस्पताल में रिसेप्शन पर कार्य करती थी। जब भी कोई मरीज अस्पताल में आता था तो शाम को फॉलोअप के लिए मरीज को फोन किया जाता था। सितंबर 2019 में गांव लेदा खास निवासी विकास अस्पताल में इलाज के लिए आया था। शाम को उसे फॉलोअप के लिए फोन किया। विकास का इलाज लंबा चलना था इसलिए वह एक दिन छोड़कर आता था। जिससे उसकी जान पहचान हो गई। जिस पर दोनों ने एक दूसरे के पर्सनल नंबर शेयर किए और बातचीत करने लगे। इस दौरान आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। ड्यूटी के समय में रेस्टोरेंट में जाने लगे। 14 फरवरी 2020 को परिवार वाले घर पर नहीं थे। वह अकेली थी।
विज्ञापन

विकास वेलेंटाइन डे मनाने के लिए घर पर आया। आरोपी ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद आरोपी उसके पास अक्सर आने लगा। जब उसने शादी करने का कहा तो विकास ने उसके साथ एक पार्क में माला डालकर फोटो खिंचवाई और कुछ कोरे कागजों पर साइन करा लिए। घर पर विकास के दोस्त कृपाल और मनोज ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि आरोपी कृपाल, मनोज और विकास उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। वह भागवंती नाम की महिला के पास नशीले पदार्थ बेचते हैं। उन पर मामले भी दर्ज हैं। उसे नशीली दवाई देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। गत माह वह उनके चंगुल से भाग कर अपने घर पहुंची और मां और भाई को सारी बात से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही महिला थाना की एसएचओ शीलावंती का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed