{"_id":"68af67acdc7f5526c701cad3","slug":"ramlila-will-be-staged-in-manokamna-maidan-from-19th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-142894-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मनोकामना मैदान में 19 से शुरू होगा रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मनोकामना मैदान में 19 से शुरू होगा रामलीला का मंचन
Thu, 28 Aug 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। श्री शिव शक्ति रामलीला क्लब व सनातन धर्म सभा की बैठक नगर खेड़ा मंदिर में धर्मपाल सैनी व सुधीर गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रामलीला की तैयारियों पर चर्चा की गई। निर्देशक भगीरथ राम सैनी ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 19 सितंबर को मनोकामना मंदिर मैदान में होगा।
क्लब के उपनिदेशक वीरेंद्र गर्ग ने बताया कि पात्रों का चयन करके रामलीला की रिहर्सल सात सितंबर से खेड़ा मंदिर में शुरू की जाएगी। मंगत राम सैनी व जय गोपाल गर्ग ने बताया कि कलाकारों का बहुत सहयोग मिल रहा है। राजेश कुमार, दीवान चंद, गुलशन परुथी, अंशुल गर्ग, राकेश, संजय सैनी, प्रवीण सैनी, शिव कुमार, मुकुल सैनी, रोशन, धर्मेंद्र सैनी, अंकुश आदि अन्य कलाकार अपनी भूमिका निभाएंगे। लवली सैनी व गगन गोयल ने बताया कि इस बार आधुनिक तकनीक के साउंड की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विभिन्न समिति का भी गठन किया गया, जिन्हें अलग-अलग व्यवस्था सौंपी जाएगी। मौके पर रमेश सैनी, बबली, ओम प्रकाश सैनी व नरेश बख्शी उपस्थित रहे।