फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ramadan looks incomplete without Fanny's sweetness

फैनी की मिठास के बिना अधूरा लग रहा रमजान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Ramadan looks incomplete without Fanny's sweetness
बाजार में रखी फैनी की फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
छछरौली  
विज्ञापन
रमजान मे फैनी के बिना की जा रही शहरी और इफ्तारी ने रमजान का चाव बहुत कम कर दिया है। कस्बे में हर साल रमजान के महीने में शुक्र बाजार में जगह-जगह सहारनपुरी फेनी लिखती हुई नजर आती थी। देश में चल रहे लाॅक डाउन की वजह से छछरौली में लगने वाला शुक्र बाजार इस बार नहीं लग रहा है। कस्बा छछरौली में लगने वाले शुक्र बाजार में सहारनपुर से दुकानदार आते थे। इस बार लाॅक डाउन की वजह से शुक्र बाजार बंद है। शुक्र बाजार में रमजान के दौरान सबसे ज्यादा सहारनपुर की बनी फैनी बिकती थी। जोकि लोगों के शहरी और रोजा इफ्तार करने में सबसे मनपसंद स्वीट डिश मानी जाती है। हर साल बिना फैनी के ना शहरी होती थी और ना ही इफतार होता था। इस बार का रमजान बिना फैनी के ही चल रहा है। रमजान के दौरान शुक्र बाजार में बिकने वाली फैनी के पसंद करने वाले लोगों का कहना है कि इस बार फैनी की जगह दूध ब्रेड से काम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छछरौली में करीब 50 साल से शुक्र बाजार लगता है। जिसमें हर शुक्रवार करीब लाखों रुपए का सामान बेचा जाता है। फैनी के अलावा बाजार में अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट मसाले राइस की बहुत बड़े पैमाने पर सेल होती है। लोगों का कहना है कि शुक्र बाजार में बिकने वाले सामान की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है और इसका रेट भी सामान्य रेट से 10% कम होता है। इसलिए सभी लोग कस्बा छछरौली में ड्राई फ्रूट मसालों और राइस आदि की खरीदारी करने वाले शुक्र बाजार का इंतजार करते हैं। शुक्र बाजार लगने पर इन सब सामानों की खरीदारी की जाती है। कस्बा वासी नजीर, असलम, राशिद, फुरकान, दिलशाद, नसीम, मेहरबान व साजिद ने बताया कि देश में चल रहे लोक डॉउन की वजह से कस्बा छछरौली में शुक्र बाजार नहीं लग पा रहा है। उन्होंने बताया कि कस्बा छछरौली के शुक्र बाजार में बिकने वाली फैनी बहुत मशहूर है। यहां पर बिकने वाली फैनी साथ लगते राज्य हिमाचल व पंजाब तक के लोग रमजान के महीने में यहां से फैनी लेकर जाते हैं। उन्होंने बताया कि बॉर्डर के साथ लगते गांव में उनकी रिश्तेदारी हैं वह लोग हर साल रमजान के महीने में  शुक्र बाजार से फैनी ड्राई फ्रूट व मसाले खरीदने आते थे। लाॅक डाउन की वजह से ना तो शुक्र बाजार लग पा रहा है ना ही लोगों को रमजान में शहरी व इफ्तार करने के लिए फैनी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed