फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rained on the NAPA team that went to remove the capture

कब्जा हटाने आई नपा टीम पर बरसाए पत्थर, पुलिस ने सख्ती कर खदेड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
rained on the NAPA team that went to remove the capture
साढौरा। डेहा बस्ती के पीर बुद्ध शाह गेट के पास बिना नक्शा पास करवाए अवैध रूप से बनाए मकान पर नगर पालिका की टीम ने जेसीबी चला दी। इससे नाराज लोगों ने नगर पालिका और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। हालात बेकाबू होते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद सख्ती के साथ प्रदर्शनकारियों को काबू किया गया। इस दौरान एक महिला जेसीबी के आगे लेट गई, जिसे बमुश्किल हटाया गया और फिर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डेहा बस्ती में रास्तों पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद वीरवार को नगर पालिका और पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम में शामिल नगर पालिका के सचिव सुरेन्द्र मलिक, ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारत भूषण की अगुवाई में जैसे ही अनाधिकृत रूप से बने मकान पर जेसीबी चली तो लोग उग्र हो गए और कब्जाधारियों ने जेसीबी चालक पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जब पालिका की टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी ईंट बरसानी शुरू कर दी। पथराव के चलते पालिका कर्मियों ने पीछे भागकर जान बचाई। पथराव की जानकारी मिलने पर साढौरा थाना प्रभारी रामफल अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पथराव करने वालों को खदेड़ दिया। इसके बाद जब नगरपालिका की टीम ने कब्जा हटाने के लिए दोबारा जेसीबी चलाई तो उसके आगे एक महिला लेट गई। पुलिस ने महिला को उठाने का प्रयास किया, लेकिन महिला जेसीबी के आगे से उठने को तैयार नहीं थी। महिला का कहना था कि वह अपने घर को टूटता हुआ नहीं देख सकती। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से महिला को जेसीबी के आगे से हटाया, जिसके बाद पालिका की टीम ने मकान को ध्वस्त कर दिया। दोपहर दो बजे से चली यह कार्रवाई शाम चार बजे तक जारी रही। नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक का कहना है कि कब्जाधारियों ने बिना नक्शा पास करवाए यह अवैध निर्माण किया हुआ था। इन्हें कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन नहीं माने, जिसके बाद अब यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed