{"_id":"628becb9c6c9cf23711eebe5","slug":"rain-of-relief-storm-became-a-disaster-yamuna-nagar-news-knl109169022","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बारिश, आंधी बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की बारिश, आंधी बनी आफत
विज्ञापन
Rain of relief, storm became a disaster
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिले में रविवार रात आए तूफान ने बिजली निगम को काफी नुकसान पहुंचाया। तूफान से बिजली के 95 पोल गिर गए और 28 ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर कर टूट गए। करीब 108 पेड़ टूटकर धराशायी हो गए, जिनमें से कई बिजली के तार पर गिरे। तूफान के कारण रातभर जिले में बिजली गुल रही। कई जगहों पर पेड़ रास्तों में गिरने से यातायात बाधित रहा। बिजली के टूटे तार व पोल को ठीक करने के लिए कर्मचारी सुबह से शाम तक लगे रहे। कृषि फीडरों को छोड़कर बाकी एरिया में पावर सप्लाई शुरू हो गई थी। वहीं रात को तूफान के साथ आई बारिश से तापमान में गिरावट आई। लोगों को गर्मी व लू के थपेड़ों से काफी राहत मिली। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा।
456 में से 126 फीडर हुए बंद
जिले में बिजली निगम के कुल 456 फीडर हैं। रविवार रात आए तूफान से कुल 126 पूरी तरह से बंद हो गए। इनमें कृषि के 85, ग्रामीण घरेलू सप्लाई के 25, शहर के आठ व इंडस्ट्री के आठ फीडर शामिल हैं। सोमवार दोपहर तीन बजे तक कृषि के 44 व ग्रामीण घरेलू सप्लाई के 11 फीडर बंद चालू नहीं हो सके थे। बिलासपुर, पौंटी, कपूरी, पाबनी, छछरौली क्षेत्र में पेड़ गिरने से काफी पोल टूट गए। बिजली निगम के कर्मचारी दिनभर पोल व तारों को ठीक करने में लगे रहे। बैंक कॉलोनी व खजूरी इंडस्ट्री के केबल बॉक्स पंक्चर होने से सप्लाई शुरू करने में दिक्कत आई।
दो बजे तक आई 1114 शिकायतें
रातभर बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। रात को इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बिजली कब आएगी यह जानने के लिए लोग बार-बार शिकायत केंद्र में फोन करते रहे। बिजली निगम के शिकायत केंद्र में रात से लेकर सोमवार दोपहर दो बजे तक कुल 1114 शिकायतें आई। इनमें 914 शिकायतें ऑनलाइन व 200 फोन से आईं। बिजली न होने से जिले में पेयजल संकट भी गहरा गया। बैंक कॉलोनी, बिलासपुर, साढौरा, छछरौली, प्रतापनगर, जड़ौदा गेट, गंगानगर कॉलोनी, खारवन समेत कई जगहों पर पानी नहीं आया। निगम कर्मचारियों ने पहले लाइनों को ठीक किया, इसके बाद लोगों की व्यक्तिगत शिकायतें दूर कर पावर सप्लाई करने में जुटे।
विज्ञापन
सूखा पेड़ गिरने से यातायात बाधित
मॉडल टाउन में एसपी आवास के नजदीक सोमवार सुबह सूखा पेड़ गिरने से बिजली व स्ट्रीट लाइट के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे यातायात बाधित हुआ। नगर निगम व दमकल कर्मचारियों ने मिलकर पेड़ को उठाकर यातायात बहाल किया। आर्य समाज मंदिर व एसपी आवास के नजदीक पेड़ गिरने से जहां स्ट्रीट लाइट पोल क्षतिग्रस्त हो गए।
बारिश व तेज हवा ने दिलाई गर्मी से राहत
बारिश व रात को आए तूफान ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। सोमवार दोपहर तक तेज हवाएं चलती रही। सुबह के समय मौसम में इतना बदलाव था कि एक बार तो अक्तूबर-नवंबर में होने वाली सर्दी जैसा अहसास हुआ। घरों की छतों पर रखी जिन टंकियों से गर्म व गुनगुना पानी नलों में आता था, उनमें से एकदम ठंडा पानी आ रहा था। सबसे ज्यादा बारिश जगाधरी में 35 एमएम, बिलासपुर में 23, रादौर में 18, छछरौली में 17, सरस्वतीनगर में 15, साढौरा में 15 व प्रतापनगर 23 एमएम बारिश हुई।
बारिश से फसलों को फायदा, किसानों के चेहरे खिले
बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली। बारिश से गन्ने की फसल व पशु चारे को काफी फायदा होगा। गर्मी के कारण गन्ने की फसल बीमारी की चपेट में आ रही थी। कई जगहों पर गन्ना सूखने भी लगा था। परंतु इस बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा। किसान पवन कुमार, सतीश कुमार, फूल चंद ने बताया इस बारिश से काफी फायदा होगा। यदि थोड़े अंतराल बाद ऐसी बारिश होती रहे तो सिंचाई करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।
ज्यादातर फीडर चालू कर दिए हैं : राजिंद्र कुमार
बिजली निगम के एसई राजिंद्र कुमार ने बताया कि रात को आए तूफान से बिजली निगम के 95 पोल व 28 ट्रांसफार्मर टूटे हैं। जिस कारण रातभर काफी एरिया में बिजली बाधित रही। ज्यादातर फीडर को चालू कर दिया है। जो बंद हैं उन पर कर्मचारी लगे हुए हैं।

Rain of relief, storm became a disaster- फोटो : Yamuna Nagar

मॉडल टाउन में एसपी आवास के पास रोड पर गिरा सूखा पेड़, जिससे बिजली व स्ट्रीट लाइट पोल व तार भी टूटे।- फोटो : Yamuna Nagar