फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railways run three special trains on festivals, Yamunanagar

त्योहारों पर रेलवे ने चलाईं तीन स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Railways run three special trains on festivals, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए पूर्वोत्तर भारत के लिए तीन पर्व विशेष गाड़ियां चलाई हैं, जिसमें से एक गाड़ी का ठहराव यमुनानगर में दिया गया है। खास बात यह है कि यहां पर पूर्वोत्तर भारत के लोगों की बड़ी संख्या है, जो दीपावली, छठ इत्यादि त्योहारों पर घर जाते हैं। ऐसे में यात्रियों ने रेलवे से अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग की थी।
रेलवे ने बठिंडा से बनारस के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 अक्तूबर से 22 नवंबर तक करने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 01635-36 सप्ताह में दोनों तरफ कुल चार फेरे लगाएगी। सीजन में इसके कुल 26 फेरे होंगे। यह ट्रेन बठिंडा से दस अक्तूबर को रात नौ बज पांच मिनट पर रवाना होगी। बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट होते हुए यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर रात दो बजे पहुंचेगी। इसका यहां दो मिनट का ठहराव दिया गया है। दो बजकर दो मिनट पर रवाना होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए अगले दिन दोपहर में करीब ढाई बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी बनारस से 11 नवंबर को रात नौ बजे रवाना होगी। सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद सहानपुर होते हुए दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर बठिंडा शाम सात बजकर दस मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और बुधवार को बठिंडा से चलेगी। वाराणसी से सोमवार और वीरवार को यह गाड़ी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनोें का नहीं दिया ठहराव
रेलवे ने जम्मूतवी से वाराणसी और चंडीगढ़ से गोरखपुर के चलाई गई हैं। इन गाड़ियां का ठहराव अंबाला और सहारनपुर स्टेशन पर दिया गया है, जबकि गाड़ियां यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से ही गुजरेंगी।
साधारण बोगी में भी आरक्षण
कोरोना बचाव की नियमावली के अनुसार पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर अन्य गाड़ियों में बिना आरक्षण के सफर नहीं किया जा सकता है। इसके तहत इन दिनों सामान्य बोगी में सफर करने के लिए भी आरक्षण करवाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में त्योहार के समय भारी परेशानी हो जाएगी।
इन गाड़ियों में इतनी वेटिंग
नवरात्र, दशहरा, दिवाली, छठ व अन्य त्योहारों के कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। जम्मूतवी से चलकर कोलकाता जाने वाली एक्सप्रेस में नवरात्र के दिनों में वेटिंग 110 तक पहुंच गई है। दिवाली से पहले के लिए अभी इस गाड़ी में वेटिंग 150 तक पहुंच गई है। इसके अलावा अमृतसर-हावड़ा-अमृतसर मेल में पांच अक्तूबर के लिए वेटिंग 20 है। वहीं हावड़ा-जम्मू-हावड़ा हिमगिरी मेल में वेटिंग सौ से पार हो चुकी है। फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस में वेटिंग 50 के पार चली गई है। शहीद एक्सप्रेस में भी वेटिंग 41 हो गई है। इन गाड़ियों में वेटिंग नवरात्र की शुरूआत में है। जबकि दशहरा और दिवाली पर वेटिंग 250 के पास चली गई है। हिमगिरी एक्सप्रेस में 29 अक्तूबर के बाद गाड़ी में वेटिंग भी नहीं है। अभी से नोरूम हो गया है। वहीं शहीद एक्सप्रेस में 250 के पार वेटिंग है। इसी तरह गंगा सतलुज एक्सप्रेस में भी दिवाली पर नोरूम है।

मुख्यालय की ओर से एक ट्रेन का ठहराव यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर किया गया है। अन्य दो गाड़ियों का ठहराव अंबाला और सहारनपुर में रहेगा। यात्रियों की मांग को देखते हुए गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के लिए डिमांड भेजी गई है। आदेशानुसार कार्य किया जाएगा।
- हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed