{"_id":"fa86262014e8d4dc3ae197968a1dcbfa","slug":"railway-ymn-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर आने के लिए जान जोखिम में डालते लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर आने के लिए जान जोखिम में डालते लोग
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा दो साल बाद भी जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल को बढ़ाकर पुराना हमीदा तक ले जाने का काम अधर में है। इसमें एनएच-73 (रुड़की-चंडीगढ़) पर पुराना हमीदा में पुल को उतारे जाने वाले स्थान से गुजर रहे बिजली के तार व खंभे अड़ंगा बने हुए हैं।
जून में रेलवे ने बिजली निगम को 2.35 लाख रुपये जारी किए। इससे बिजली के खंभे व तार को ऊंचा किया जाना था, किंतु उक्त राशि पर्याप्त न होने पर ऐसा नहीं हो पाया। बिजली निगम की मानें तो मौके से अलग-अलग दफ्तर की डबल लाइन गुजर रही है। जबकि रेलवे से सिर्फ सिंगल लाइन को पुल से दूर करने के लिए राशि मिली है। इसी कारण प्रोजेक्ट पूरा होने में अभी कुछ समय और लगेगा।
बता दें कि पुल का काम अधर में लटकने से लाइन पार की दर्जनों कॉलोनियों व गांवों में बसे लोगों के शहर आने की राह आसान नहीं हो पाई है। इसके लिए उन्हें जान जोखिम में डाल लाइन क्रास या पुराना रादौर रोड स्थित रेलवे फाटक पर घंटों जाम की दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
पुराना हमीदा और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों व कॉलोनियों के हजारों लोगों को कई किलोमीटर घूमकर जगाधरी रेलवे स्टेशन और यमुनानगर शहर आना पड़ता है या फिर मजबूरन उन्हें रेलवे यार्ड से रेल लाइनें पार करनी पड़ती हैं। दोनों ही सूरत में लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
रेलवे विभाग की ओर से जारी किए गए 2.35 लाख रुपये की राशि सिंगल लाइन को हटाने के लिए दी गई थी। जबकि मौके पर दूसरे दफ्तर की भी लाइन गुजर रही है। दूसरी लाइन का एस्टिमेट बनाकर रेलवे को भेजा जा रहा है, जिस पर 2.15 लाख खर्च अनुमानित है। शेष राशि रेलवे की ओर से जारी होते ही निगम की ओर से बिजली के खंभों व तार को ऊंचा करने का काम कर दिया जाएगा।
सोहन लाल गोयल, एसडीओ, सब डिवीजन नंबर-1, बिजली निगम।