फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   railway workshop, with officer three suspended

रेलवे वर्कशाप में अधिकारी सहित तीन कर्मी निलंबित

Fri, 10 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Fri, 10 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
railway workshop, with officer three suspended
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशाप। रेलवे वर्कशॉप प्रबंधन ने वर्कशॉप के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। तीनों कर्मी वर्कशॉप की अलग-अलग शॉप में हैं। इनमें एक अधिकारी जबकि दो टेक्नीशियन के पद पर हैं। निलंबित किए गए दोनों टेक्नीशियन उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी हैं।
इन तीनों कर्मचारियों को उनके निलंबन की सूचना मौखिक मिली हैं, लेकिन उन्हें कारखाना प्रबंधक की ओर से इस संबंध में कोई लिखित पत्र अब तक नहीं मिला है। माना जा रहा है इनका निलंबन एसएसई दिनेश गौड़ सुसाइड केस के बाद हुए विरोध प्रदर्शन व आठ फरवरी को हुए क्रेन हादसे के चलते किया गया है। कारखाना प्रबंधन की ओर से व्हील शॉप के अधिकारी वैंगन व कैरेज शॉप के एक-एक टेक्नीशियन के खिलाफ निलंबन कार्रवाई की गई है। इनके नाम प्रदीप (अधिकारी), देवशंकर और रणबीर (दोनों टेक्नीशियन) बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि बुधवार को व्हील शॉप में क्रेन से पहिए के सेट को उठाते समय वह अचानक नीचे आ गिरा था। जहां हादसा हुआ था, वहां तीन कर्मी काम कर रहे थे, जोकि बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद यूनियन कर्मी एकत्रित हो गए थे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर नारेबाजी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
दबाव बनाने का प्रयास है: राणा
उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के ब्रांच सचिव सुरेंद्र राणा का कहना है कि हमारी यूनियन ने रेलवे में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। इसलिए हमारी यूनियन के पदाधिकारियों को टारगेट बनाया गया है। दूसरी यूनियन के कुछ पदाधिकारी तथा वर्कशाप प्रबंधन की ओर से दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी यूनियन पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई पूरी तरह से गलत है।   
बाक्स:
एसएसई दिनेश गौड़ के सुसाइड के बाद यूआरकेयू ने किया था प्रदर्शन
बीती 28 जनवरी को रेलवे वर्कशाप के एसएसई दिनेश गौड़ ने अपने कोठी में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया था। उनके पास से सुसाइड नोट मिला था जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार रेलवे के दो अधिकारियों व एक ठेकेदार को ठहराया था। सुसाइड नोट में एसएसई गौड ने रेलवे वर्कशाप में ठेकेदारों व वर्कशाप प्रबंधन के बीच चल रही साठगांठ की ओर भी इशारा किया था। इसके बाद उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने एक फरवरी को जगाधरी वर्कशाप प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। यूआरकेयू रेलवे वर्कशाप में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ  आवाज उठाई थी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। यूआरकेयू ने नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक बड़ौदा हाउस को भी पत्र लिख कर रेलवे अधिकारी के आत्महत्या के मामले की जानकारी दी थी। वर्कशाप में हो रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करवाने की मांग रखी गई थी। ऐसे में उसी यूनियन के दो पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को वर्कशान प्रबंधन की बदले की भावना से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।  


तीन कर्मी निलंबित किए हैं:  सीडब्ल्यूएम
जगाधरी वर्कशाप के चीफ वर्क्स मैनेजर आरके सांगर ने तीन कर्मचारियों के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा की जाती है, ऐसे में निलंबन के कारण की जानकारी वे ही दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed