फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Quality control inspector, YouTuber and Dharmendra got regular bail

Yamuna Nagar News: गुण नियंत्रण निरीक्षक, यूट्यूबर व धर्मेंद्र को मिली रेगुलर जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Quality control inspector, YouTuber and Dharmendra got regular bail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। अवैध यूरिया को वैध दिखाने के मामले में कृषि विभाग के गुण नियंत्रण निरीक्षक डाॅ. बलबीर सिंह भान, यूट्यूबर मोहित वर्मा व दुसानी निवासी धर्मेंद्र की रेगुलर जमानत मिल गई। इससे पहले स्पेशल स्टाफ ने अपना पक्ष रखा। कोर्ट के आदेश पर स्टाफ ने इन्हें शामिल जांच किया था। वीरवार को मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद उन्हें रेगुलर बेल दी गई। इसकी पुष्टि स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज राजेश राणा ने की। उन्होंने बताया कि अभी जांच जारी है। उसमें अभी कई खुलासे बाकी हैं। तकनीकी बिंदुओं व हर एंगल पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में जिसकी भी संलिप्ता मिली उस पर कार्रवाई तय है। बता दें इस मामले में दो फैक्टरी मालिक व सुमित भाटली की बेल पर सुनवाई बाकी है।


मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में पकड़े अवैध यूरिया के मामले में नामजद कृषि विभाग के गुण नियंत्रण निरीक्षक डाॅ. बलबीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने खाद डीलर सुमित के साथ मिलकर फर्जी बिलों के आधार पर फर्जी रिपोर्ट बनाकर पुलिस को दी थी। जिसमें अवैध यूरिया को वैध करार दिया गया। आरोप है कि इसके लिए उसने डेढ़ लाख रुपये लिए। वहीं दुसानी निवासी धर्मेंद्र का नाम उस ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को दिए बयानों में लिया था जोकि पुलिस थाने में खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेने पहुंचा था। आरोप है कि वह यूरिया खाद की तस्करी में लगा है। वह डीलर सुमित के साथ मिलकर काम करता है। वहीं यू-ट्यूबर पर आरोप है कि मानकपुर में फैक्टरी के बाहर अवैध यूरिया से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ने के मामले को दबाने के लिए उसने मौके पर पहुंचकर 50 हजार रुपये लिए थे, ताकि पूरे मामले की सोशल मीडिया पर खबर न चलाई जाए। तीनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सप्ताहभर पहले अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। जिसे अदालत ने मंजूर कर दिया था। अब इन्हें जांच में शामिल कर पुलिस ने पूछताछ की है। उल्लेखनीय है पांच फरवरी को मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी के बाहर कृषि यूरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed