फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PWD increases people's problems by working on both sides of the road

Yamuna Nagar News: सड़क के दोनों तरफ काम लगाकर लोनिवि ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
PWD increases people's problems by working on both sides of the road
यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक से आईटीआई तक सड़क के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी ने काम लगाकर खुद के साथ यहां से आने-जाने वाले लोगों की भी मुसीबत बढ़ा दी है। क्योंकि एक ओर से सड़क को उखाड़कर बिछाए गटके पर दोतरफा ट्रैफिक चल रहा है, जिस बीच रोड का निर्माण में विभाग को दिक्कत हो रही है, वहीं दूसरी तरफ उखाड़ी सड़क पर भी बारिश के जलभराव से काम रुक गया है।
विज्ञापन

इन हालत में करीब एक किमी. तक वाहन चालक सुबह से शाम तक जाम की स्थिति से दो चार हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार विभागों के अधिकारी शायद मामले से अंजान हैं, तभी एक हफ्ते से जारी ट्रैफिक जाम के हालात से निजात नहीं दिला पाए हैं। इससे मार्ग के दोनों ओर लगती दुकानों के संचालक व कॉलोनियों के निवासी सड़क पर लगने वाले जाम से दुखी हैं। उनकी मानें तो चौक से आईटीआई तक निकलने में महज एक-दो मिनट लगते हैं, पर निर्माण लगने के बाद से बन रही जाम की स्थिति में आने-जाने में 10 से 15 मिनट लग रहे हैं। ज्यादा परेशानी दुकानदारों की है, जिनका कहना है कि रोज का जाम देख ग्राहक यहां नहीं आ रहे और उनकी दुकानदारी ठप हो रही है।
विज्ञापन


3. 52 करोड़ बनाई जानी है यह सड़क
बता दें कि वर्कशॉप सड़क पर पीडब्ल्यूडी की ओर से 3.52 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप चौक से विष्णु नगर तक सड़क बनाई जानी है। इस काम का शुभारंभ 21 जून को यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा व मेयर मदन चौहान ने किया था। शुभारंभ के बाद बारिश के खलल में काम रुका फिर महाराणा प्रताप चौक से विष्णु नगर की ओर निकलते रोड पर आईटीआई तक सड़क को उखाड़ा गया। जिस पर मौजूदा समय में गटका तो बिछाया जा चुका है, पर रोड तैयार नहीं किया गया। बावजूद इसके आईटीआई से महाराणा प्रताप चौक की ओर आ रहे रोड को उखाड़ दिया गया। इससे इस रोड से निकले वाले वाहन भी दूसरी ओर बिछाए गटके से निकल रहे हैं, जिससे विभाग को रोड का निर्माण करने में परेशानी आ रही है। शनिवार शाम हुई बारिश से भी जगह-जगह बिछाए गटके सहित खोदी गई जगह पर जलभराव होने से विभाग रविवार को चाहकर भी काम नहीं लगा पाया। काम रुकने के साथ उक्त करीब एक किमी. हिस्से में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रास्ते आ जा रहीं रोडवेज बसें भी जाम में फंस रही
दुकानदार वीरेन सपरा व अमनदीप ने बताया कि होना यह चाहिए था कि पहले एक तरफ का सड़क तैयार की जाती, तब दूसरी ओर के सड़क पर काम लगाया जाना चाहिए। किंतु यहां पीडब्ल्यूडी ने दोनों ओर निर्माण कार्य लगाकर यहां से आने-जाने वाले लोगाें सहित रोड के दोनों ओर लगती दुकानों के संचालकों की मुसीबत बढ़ा दी। क्योंकि यहां रोज का जाम देख ज्यादातर लोग दूसरे रास्तों से आने-जाने लगे हैं।
इसका असर यहां के दुकानदारों के काम पर पड़ रहा है। एक दिन में इक्का-दुक्का ग्राहक ही मुश्किल से दुकान पर चढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अभी सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर विश्वकर्मा चौक से जोड़ियों के बीच सीवर लाइन व रोड निर्माण का काम चल रहा है, इसलिए आम वाहनों के अलावा रादौर, कुरुक्षेत्र व आगे के रूटों के लिए रोडवेज बसें भी इसी रास्ते से निकल रही है और जाम में फंस रही हैं। चौक से आईटीआई तक आने-जाने में पहले महज एक-दो मिनट लगते थे, पर निर्माण लगने के बाद लग रहे जाम में दस से 15 मिनट लग रहे हैं। ट्रैफिक जाम के बीच हादसे का भी डर है, क्योंकि जगह-जगह डिवाइडर कट से दोनों ओर के सड़क दो तरफा वाहनों की आवाजाही है। इससे वाहनों के आमने-सामने टकराने का खतरा है।

-----
वर्जन-
विभाग की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि समय पर यह कार्य पूरा कराया जाए। इस संबंध में संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं।- नवीन खत्री, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
-----
वर्जन-
अगर मार्ग पर ट्रैफिक जाम की दिक्कत हो रही है तो इस बारे में ट्रैफिक पुलिस को समस्या के समाधान कराने के निर्देश देंगे।- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed