फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Purchase of mustard could not be done due to high moisture

Yamuna Nagar News: नमी अधिक होने पर सरसों की नहीं हो सकी खरीद

Wed, 19 Mar 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Purchase of mustard could not be done due to high moisture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सरसों की सरकारी खरीद मंगलवार को भी नहीं हो सकी। किसान मंडियों में सरसों लेकर पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने नमी की मात्रा अधिक बताकर सरसों खरीदने से मना कर दिया। सरसों की खरीद शुरू न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस बार सरसों की खरीद हैफेड नहीं बल्कि हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन (एचडब्ल्यूसी) करेगा। एचडब्ल्यूसी पहली बार सरसों की खरीद कर रहा है। पूरे सीजन में कितनी सरसों खरीदी जाएगी और कितना रकबा है इसका डाटा भी कॉर्पोरेशन के पास नहीं है। हर साल गेहूं व धान की खरीद जिले की 13 अनाज मंडियों में होती है। परंतु, वेयर हाउस कॉर्पोरेशन ने सरसों की खरीद के लिए रादौर व जगाधरी अनाज मंडी में ही खरीद केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

इन दोनों मंडियों के अलावा किसी और मंडी में सरसों की खरीद नहीं की जाएगी। कॉर्पोरेशन के मुताबिक सरसाें में नमी की मात्रा 08 प्रतिशत होनी चाहिए, जबकि मंडियों में 10 प्रतिशत तक नमी वाली सरसों आ रही है। पिछले साल हैफेड ने करीब 6500 क्विंटल सरसों की खरीद की थी। मंडियों में सरकारी खरीद न होने से किसानों को अपनी सरसों प्राइवेट खरीदारों को बेचनी पड़ रही है। सरकार ने सरसों का सरकारी रेट 5950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, प्राइवेट खरीदार 5500 रुपये तक सरसों खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में बाहर बेच रहे उपज : संजू गुंदियाना
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना का कहना है कि नमी बताकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। सरसों की कटाई 20 दिन पहले से चल रही है। किसानों ने सरसों को अच्छी तरह से सूखा कर बोरियों में भर कर रखा हुआ था। इतने दिनों में तो सरसों में नमी रहती ही नहीं है। नमी अधिक बताना सब खरीद न करने के बहाने हैं। जब सरकार नहीं खरीदेगी तो मजबूरी में कम रेट पर प्राइवेट लोगों को ही सरसों बेचनी पड़ेगी।

नमी की मात्रा अधिक : संदीप कुमार
हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के रादौर मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि सरसों में 08 प्रतिशत से ज्यादा नमी आ रही है। इसलिए खरीद नहीं हो सकी है। एचडब्ल्यूसी पहली बार सरसों की खरीद कर रहा है। रादौर व जगाधरी मंडियों में ही खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed