फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Punjab used to steal bikes from Haryana

हरियाणा में आकर करते थे बाइक चोरी, नंबर प्लेट उतारकर ले जाते थे पंजाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab used to steal bikes from Haryana
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपी पंजाब से आकर हरियाणा में बाइक चोरी करते थे। यहां से बाइक चोरी कर पंजाब ले जाते थे। पकड़े जाने के डर से बाइकों की नंबर प्लेट उतारकर रास्ते में ही फेंक देते थे। आरोपियों से पूछताछ में चोरी की 14 बाइकें बरामद हुई हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पंजाब के जिला मोहाली के गांव बढ़ाना निवासी सतविंद्र सिंह उर्फ लाडी और हुमायूंपुर निवासी अरुण चोरी के मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें कोर्ट में पेश कर प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में चोरी के 14 मामलों का खुलासा हुआ है। इंचार्ज राजेश ने बताया कि आरोपियों से चोरी की 14 बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपी हरियाणा के कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर सहित पंजाब में भी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से जो अब तक जो बाइक मिली है, वह कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed