फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Punjab and UP governments' bardana in Haryana's market

Yamuna Nagar News: हरियाणा की मंडी में पंजाब, यूपी सरकार का बरदाना

Tue, 23 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Punjab and UP governments' bardana in Haryana's market
धान से भरी रखी 2015-2016 की बोरी। संवाद
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियां आती तो हरियाणा सरकार के अधीन हैं लेकिन इनमें बारदाना पंजाब व उत्तर प्रदेश सरकार का इस्तेमाल हो रहा है। सोमवार को धान की सरकारी खरीद के पहले ही अनाज मंडियों में दूसरे राज्यों का बारदाना मिलना संदेह पैदा कर रहा है।
इतना ही नहीं कई बोरियां तो वर्ष 2015-16 खरीद सीजन की हैं, जबकि पर इन अब 2025-26 प्रिंट होना चाहिए था। दूसरे राज्यों का बरदाना अनाज मंडियों में कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है। यह लापरवाही जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

जगाधरी अनाज मंडी में पंजाब व उत्तर प्रदेश सरकार प्रिंट वाली बोरियों के ढेर लगे पड़े हैं। यह बोरियां भी पिछले खरीद सीजन की हैं। इसी तरह काफी बोरियों पर हरियाणा सरकार लिखा है, लेकिन उन पर खरीद सीजन 2015-16 अंकित है। नियमानुसार मंडियों में दूसरे राज्यों का बारदाना नहीं आ सकता। किसी भी फसल के खरीद सीजन के लिए हरियाणा सरकार ही अपना बारदाना उपलब्ध करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर इन्हीं बोरियों में धान को भर कर उसकी तुलाई करके सिलाई की जाती है। अधिकारी इस बारदाने को आढ़तियों का बता रहे हैं। इससे भी बड़ा सवाल यह है कि आढ़तियों के पास दूसरे राज्यों की बोरियां क्या कर रही है। इसके पीछे क्या मंशा है। क्या आढ़ती सीजन में दूसरे राज्यों से इन बोरियों में गेहूं, धान मंगवाते हैं या फिर यहां का धान दूसरे राज्यों में भी भेजा जा रहा है। संवाद


अनाज मंडी जगाधरी में उत्तर प्रदेश व पंजाब सरकार का बारदाना नहीं आना चाहिए। हरियाणा सरकार ने धान के लिए नया बारदाना उपलब्ध करवाया है। दूसरे राज्यों का बारदाना यदि मंडी में है तो वह आढ़तियों का होगा। मंडी में काफी पहले से धान आ रहा है। आढ़तियों ने इन बोरियों में धान भर दिया होगा। जब इस धान की सरकारी खरीद होगी तो इसे नई बोरियों में भर दिया जाएगा। - विशाल गर्ग, सचिव, मार्केट कमेटी जगाधरी।

धान से भरी रखी 2015-2016 की बोरी। संवाद

धान से भरी रखी 2015-2016 की बोरी। संवाद

धान से भरी रखी 2015-2016 की बोरी। संवाद

धान से भरी रखी 2015-2016 की बोरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed