फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pulkit in 800, Anirudh first in 200m

800 मीटर में पुलकित, 200 मीटर में अनिरुद्ध और 100 मीटर में जागृति दौड़े सबसे तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pulkit in 800, Anirudh first in 200m
शहर के जेएमआईटी एवं जेएमआईईटीआई कॉलेजों में वीरवार को खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जेएमआईटी के निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग व जेएमआइईटीआई कॉलेज के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ओमप्रकाश बाठला, रजिस्ट्रार अंकुश सिंगला, डॉ. यूपी सिंह व डॉ. रीन ने किया। इस अवसर पर 800 मीटर दौड़ में पुलकित प्रथम, मोहम्मद आमिर द्वितीय व हर्षदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर दौड़ में अनिरुद्ध ने पहला, अंजनी ने दूसरा एवं मोहम्मद आमिर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जागृति सफल धावक रही। शॉटपुट में हर्षित, जितेंद्र व राघव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। शॉटपुट के महिला वर्ग में स्तुति, कीर्ति एवं वंशिका पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। लॉंग जंप पुरुष वर्ग में अनिरुद्ध ने बाजी मारी। वहीं महिला वर्ग में कीर्ति विजयी रही। जेवलिन थ्रो महिला वर्ग में स्तुति ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। डिस्कस थ्रो लड़कियों में कीर्ति विजेता घोषित हुई। वहीं लड़कों में राधव ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, जो हमारे मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा इंजीनियरिंग की पढ़ाई बौद्धिक और तार्किक शक्ति विकसित करती है, जबकि खेलकूद एकाग्रता और शारीरिक दक्षता एक इंजीनियर के लिए दोनों क्षेत्रों में निपुणता आवश्यक है। वहीं डॉ. विवेक शर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्र खेलों के माध्यम से अनुशासन, सहयोग की भावना एवं नेतृत्व के गुण सीख सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. दीपक शर्मा, प्रधानाचार्य एमएलएन कॉलेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed