{"_id":"61f98602a3417f626c61bd25","slug":"promise-of-doubling-income-failed-yamuna-nagar-news-knl9761996","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुनी आय करने का वादा फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुनी आय करने का वादा फेल
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) के डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर ने कहा कि सरकार की तरफ से आए बजट ने किसानों को पूरी तरह से निराश किया। प्रधानमंत्री ने 2022 इसमें किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था व भी जुमला निकला। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा की बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
कांग्रेसी नेता बरखा राम पांसरा ने कहा कि बजट में सरकार ने केवल उद्योगपतियों को ही फायदा पहुंचाने का काम किया है। किसानों के लिए किसी प्रकार की योजना नहीं बनाई गई और न ही जीएसटी घटाई गई। ऐसे में हर वर्ग को निराशा ही हाथ लगी। सरकारी कर्मचारियों के इनकम टैक्स में भी कोई राहत नहीं दी गई। आम बजट से लोगों को काफी आशाएं थीं लेकिन लोगों को शिवाय मायूसी की और कुछ नहीं मिला।
समाजसेवी साजिद खान गाढवाली का कहना है कि मौजूदा सरकार हर बजट में अपने चहेतों को ही फायदा पहुंचा रही है, जबकि गरीब, मजदूर, दुकानदार व अन्य छोटे कारोबारी पूरी तरह से हताश व परेशान है इसलिए यह बजट पूरी तरह से निराशाजनक रहा।
विज्ञापन
बीजेपी मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रतापनगर नरसिंह कश्यप का कहना है कि आज के बजट में सरकार ने सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा है। बजट में केमिकल मुक्त खेती को बढ़ावा देने का सरकार ने लक्ष्य रखा है। किसान को डिजिटल सर्विस देने का वादा किया है। कुल मिलाकर यह बजट सभी के लिए फायदेमंद है।
चौधरी आरेंज खान खिजरी का कहना है कि सरकार ने एक बार फिर हर वर्ग को निराश किया है। बजट में केवल लंबे चौड़े वादे किए गए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाली सरकार ने इस बार फिर सरकारी कर्मचारियों समेत हर वर्ग को निराश किया।