फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   prisoners will fill petrol and diesel at pumps in 11 districts including Yamunanagar In Haryana

Haryana: यमुनानगर सहित 11 जिलों में पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरेंगे कैदी, दो विभागों से NOC मिलने का इंतजार

Sun, 24 Mar 2024 10:59 AM IST
नवीन दलाल सुरेश सैनी, यमुनानगर (हरियाणा)
सुरेश सैनी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 24 Mar 2024 10:59 AM IST
सार

हरियाणा में अब कैदियों-बंदियों को स्वावलंबी बनने का मौका मिलेगा। वहीं सरकार के खजाने में राजस्व भी बढ़ेगा। इसके लिए योजना के अनुसार यमुनानगर सहित 11 जिलों में पेट्रोल पंप लगाने की योजना है। 

विज्ञापन
prisoners will fill petrol and diesel at pumps in 11 districts including Yamunanagar In Haryana
यमुनानगर जिला कारागार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की 11 जेलों में सलाखों के पीछे बंद कैदी-बंदी जल्द ही वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरते हुए नजर आएंगे। प्रथम चरण में इसकी शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से हो चुकी है। वहीं अब अन्य 11 जेलों की बारी है। इनमें यमुनानगर जेल के कैदी-बंदी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट के तहत जेलों के बाहर पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी पंप स्थापित होंगे। इससे जहां कैदियों-बंदियों को स्वावलंबी बनने का मौका मिलेगा। वहीं सरकार के खजाने में राजस्व भी बढ़ेगा। इसी कड़ी के तहत यमुनानगर में बिलासपुर रोड पर स्थित जिला जेल के बाहर कॉर्नर में पेट्रोल पंप बनाने की योजना है। जेल प्रशासन को पंप लगाने की मंजूरी भी मिल चुकी है। बता दें यमुनानगर में मौजूदा समय में 1224 कैदी-बंदी हैं जिनमें 31 महिलाएं और तीन बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं। मौजूदा समय में प्रदेश की जेलों में सिर्फ 20,953 कैदियों को रखने की ही जगह है। 
विज्ञापन


अब बस एनओसी मिलने का इंतजार
योजना के अनुसार यमुनानगर सहित, अंबाला, करनाल, पानीपत, हिसार, नूंह, सोनीपत, भिवानी सहित अन्य तीन जिलों में पेट्रोल पंप लगाने की योजना है। इनमें यमुनानगर में बिलासपुर रोड पर बनने वाले पंप को एनओसी का इंतजार है। एनओसी मिलते ही पंप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पंप के खुलने के बाद कैदी-बंदी सुबह से शाम तक यहां काम करेंगे, इसके बाद रात को जेल प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों को ड्यूटियां लगाई जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों और कैदी-बंदियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। बताया बताया जा रहा है इन इस पंप का नाम भी जेल पंपिंग स्टेशन रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में कहां सेंट्रल और जिला जेल
आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में सेंट्रल जेल अंबाला, सेंट्रल जेल- I हिसार, सेंट्रल जेल-द्वितीय हिसार के अलावा भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, फतेहाबाद, यमुनानगर और नूंह में जिला जेल है। जिनमें लगभग 20 हजार से अधिक कैदी-बंदी हैं।


अधिकारी के अनुसार
यमुनानगर में बिलासपुर रोड पर जेल पेट्रोल पंप लगाने की योजना है। दो-तीन विभागों से एनओसी आनी है जिसका इंतजार हो रहा है। एनओसी मिलते ही पंप बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसी तरह प्रदेश के अन्य 11 जिलों में भी इस तरह का पेट्रोल पंप लगाने की योजना बताई जा रही है। -विशाल छिब्बर, जेल अधीक्षक यमुनानगर।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed